मसाला ब्रेड - Masala Bred Roll recipe

बाजार से लाई गई ब्रेड के बजाय ओवन से निकली ताजा ताजा गर्मागरम ब्रेड का स्वाद अप तभी जान पायेंगे जब इन्हें खायेंगे. ब्रेड के अन्दर चाट मसाला की परत बिछा कर बनाई गई मसाला ब्रेड तो और भी अधिक अच्छी लगती है. आप खुद ही बनाकर देखिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- रिफाइन्ड तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- यीस्ट दाने - 2 छोटे चम्मच या
ताजा यीस्ट - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Masala Bread
सूखा दाने का यीस्ट डालकर ब्रेड बना रहे हैं, तब 2/3 कप गुनगुने पानी या दूध में यीस्ट के दाने डालिये और 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. दस मिनट बाद इसमें ऊपर झाग तैरने लगते हैं. इसका अर्थ है कि यीस्ट तैयार है.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में बीच में जगह बनाइये, इस जगह में तेल, नमक और चीनी डालिये, हाथ से अच्छी तरह मिलाइये, यीस्ट वाले गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इस आटे को अलट पलट और उठा कर, पटक कर, मोड़कर 5 मिनिट तक गूथते रहिये, आटा एकदम चिकना और हल्का हो जाता है, अब ये आटा हाथ की उंगलियों से नहीं चिपकता.

गुथे आटे को चारों ओर से तेल लगाकर किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर रख दीजिये, बर्तन को ढककर, टावल से लपेट कर, गरम स्थान पर रखिये. आटा 3- 4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है (मौसम ठंडा होने पर आटे को फूलने में अधिक समय लग जाता है).
आटे को हाथ से पंच करके एकसा कर लीजिये. गुथे आटे को 2 भागों में बांट लीजिये. किसी थाली या बोर्ड को चिकना करके या सूखा आटा छिड़क कर, आटे के एक भाग को हाथों की उंगलियों से दबाकर 3*6 के आकार में बड़ा कर लीजिये, छोटी आधा चम्मच चाट मसाला छिड़क कर एकसा फैला दीजिये, बड़ी हुई ब्रेड को एक तरफ से उठा कर रोल करते हुये लपेटिये.

बेक करने वाली ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, रोल किये हुये ब्रेड को रखिये, आटे का दूसरा भाग भी पहले भाग की तरह चपटा कीजिये, चाट मसाला छिड़क कर रोल बनाइये. दूसरे भाग को भी बेक करने वाली ट्रे में रख दीजिये और तिल और अलसी डालकर लगा दीजिये. दोंनो ब्रेड के ऊपर चाकू से बराबर की दूरी पर कट के निशान बना दीजिये. ब्रेड को आधा घंटे के लिये ढककर, रख दीजिये, ब्रेड का आकार थोड़ा बड़ा हो जाता है.
ब्रेड को बेक कीजिये
ओवन को 200 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. ब्रेड की ट्रे को ओवन में रखिये और 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. मसाला ब्रेड बनकर तैयार है, ब्रेड ऊपर से ब्राउन और कुरकुरी, अन्दर नरम और मुलायम है.
बहुत ही स्वादिष्ट, एकदम ताजी मसाला ब्रेड को मक्खन लगाकर चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आप ब्रेड के लिये गूथे गये आटे को फरमेन्ट होने के बाद, थोड़ा सा आटा (2 टेबल स्पून ) निकाल कर, किसी कन्टेनर में बन्द करके, फ्रिज में रख लीजिये, ये यीस्ट आप सात दिन तक ताजा यीस्ट के रूप में स्तेमाल कर सकते हैं,फिर से बाद में ब्रेड बनाने के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 28:
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद नीति
Aur yeast dane kahan mil sakte hai kyuki mujhe abhi tak kisi store per wo mile nahi hai.
निशा: अमित, मेरे पास तो गैस ओवन नहीं है लेकिन ब्रेड तो किसी भी ओवन में बनायी जा सकती है. यीस्ट के दाने बाजार में ड्राइ यीस्ट (Dry Yeast) के नाम से मिलते हैं. वैसे मेरी कोशिश घर में यीस्ट बनाने पर भी पोस्ट लिखने की होगी
निशा: पृथ्वीनाथ शर्मा जी, यीस्ट आम तौर पर बेकिंग के लिये सामान बेचने वाली दुकानों पर मिल जाता है. अगली पोस्ट में मैं घर पर ही यीस्ट बनाने की विधि लिखूंगी
Regards.
निशा: रेणु, ब्रेड को ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड में बना सकते हैं, इसे सोलो माइकोवेव में नहीं बना सकते.
निशा: जया, हमने ब्रेड में रिफाइन्ड यूज किया है.
निशा: मनु, यह फर्मेन्टेड आटे को हम अगली बार ब्रेड आदि बनाने के लिये फ्रेश यीस्ट के रूप में प्रयोग कर लेते हैं.
निशा: चेतन, गैस तंदूर में आप ये ब्रेड बना कर देखिये,बननी चाहिये.
Could you please tell recipe for wheat bread since maida is unhealthy? Could the wheat flour used for making roti be used for bread making (if yes, please comment on type of wheat e.g. from MP/Punjab or specific brand)? Is there a different wheat flour for bread used in India(flour with high wheat gluten so that it rises more)?
Also, could you please tell us whether bread machine is available in India? Bread machine mixes flour, kneads dough, raises it to set temperature and then bakes - all in one. Not sure if these machine are available and used in India. If so, could you please tell which flour to be used for wheat bread?
Eagerly looking forward to your response.
Thank you,
Monika
निशा: मोनिका, गेहूं के आटे को भी इसी तरह से गूथ कर ब्रेड बनाई जाती है.
निशा: प्री, गेहूं के आटे को इसी तरह गूथ कर ब्रेड बनायेंगे.
निशा: कुसुम, मुझे यीस्ट के बारे में लिखना है, अभी आप इतना समझ लीजिये कि यीस्ट ब्रेड को स्पंजी करने के लिये डाला जाता है.
should we bake this bread in the middle rack of the oven?
निशा: मीनाक्षी, जी हाँ.
निशा: अंजू, आप ब्रेड को ओवन के बीच के खाने में रखें. यदि आप इसे माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर बेक कर रहीं है तो जाली के स्टेंड को माइक्रोवेव में रखकर रखें.
निशा: अंजू, ब्रेड को बेक तो बिलकुल केक की तरह ही रखकर किया जाता है, अगर बोल्टेज कम हो तो माइक्रोवेव अच्छी तरह काम नहीं करता, आपके सामने की स्थिति आप बेहतर समझ सकती हैं.
निशा: रीता, चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी पढ़े और बिलकुल उसी तरह से बनाना ब्रेड कुकर में बना लीजिये.
nisha ji masala bread ko bhi kya pressure cooker mein bana sakta ha.
निशा: रीता, जी हां बनाया जा सकता है.
निशा: जी हां जिस तरह कर सकते हैं.
निशा: मोना, आटे से भी बनाई जा सकती है.
know asap .thanks
निशा: लगता है कि मसाला ब्रेड के लिये मैदा में खमीर पूरी तरह नहीं उठ पाया है.
निशा: पूनम, गजक को घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल हैं. मैं कोशिश करती हूं कि इसे फैक्टरी में बनते हुये का वीडियो डाल सकूं.
निशा: अर्चना, आप सेल्फ राइजिंग फ्लोर ब्रेड के लिये यूज कर सकती हैं.