कमल ककड़ी की सूखी सब्जी Kamal Kakdi Fry - Lotus Root fry

कमल ककडी का अपना खास स्वाद, फाइबर और टैक्चर होता है. मुझे कमल ककडी का अचार (Kamal Kakdi Pickle) बहुत पसन्द आता है. जब आपका सूखी सब्जी के लिये एकदम अलग सी सब्जी खाने का मन करे तो कमल ककडी फ्राइ (Kamal Kakdi Fry) बना कर देखियेगा. सभी को अवश्य पसन्द आयेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kamal Kakdi Fry
- कमल ककड़ी - 3
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुये)
विधि - How to make Kamal Kakdi Fry
कमल ककड़ी को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये. पानी सूखने पर कमल ककड़ी को छीलिये और पतले गोल टुकड़े काट लीजिये.
कमल ककड़ी के टुकड़े कुकर में डालिये, आधा कप पानी और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक डालकर कमल ककड़ी को कुकर में उबालने के लिये रखिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, 2 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
कुकर खुलने पर कमल ककड़ी निकाल कर पानी छान दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक छीलिये, काटिये और मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, अब टमाटर, हरी मिर्च का पिसा मसाला डाल दीजिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
मसाला भुनने पर नमक और गरम मसाला भी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. उबाले हुये कमल ककड़ी के टुकड़े मसाले में डालिये और 3-4 मिनिट तक चमचे से चला कर, भूनते हुये पकाइये.
कमल ककड़ी की सब्जी तैयार है, सब्जी में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. स्वादिष्ट कमल ककड़ी की सब्जी, चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं तो 1 प्याज को बारीक काटिये, 4-5 लहसन की कली को भी बारीक काट लीजिये. जीरा डालने के बाद हींग डालने की आवश्यकता नहीं है, कटे प्याज और लहसन डालिये और प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारे मसारे उपरोक्त तरीके से भून कर सब्जी बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 9:
निशा: मनु, कमल ककडी के अचार का लिंक निम्न है
How to make Lotus Stem Curry
निशा: अंजू, हमारे यहां भी कमल ककड़ी नहीं खायी जाती, लेकिन जब हमने ये सब्जी बनाकर खाई तो अच्छी लगी. आप बिलकुल ठीक बता रही हैं इसमें लेस होता है, लेकिन कमल ककड़ी इस तरह बनाने से लेस पता ही नहीं लगता.
main apki website ki regular viewer hu. aur maine apki recipes se bahut kuch sikha hai. bahut he lajwab hain apki recipes. bahut maza aata hai banane mai. PLZ MUSHROOM KI RECIPES BHI LIKHIE . Main wait karungi.
thank you & keep writing
निशा: अर्चना, कमल ककड़ी एक दम ताजा हो तो वे नरम हो जाती है, 1-2 दिन रखने के बाद ये इसी तरह की बनती हैं.
actully its my fav sabji...
निशा: आयुशि, धन्यवाद.
mam some people add besan in kamal kakdi to increase the taste..and use fried kamal kakdi.can we try that??
निशा: श्रुति, जी हाँ, आप अवश्य बनाइये, एक ही सब्जी को कई प्रकार से बनाया जाता है, और हर तरीके का अलग स्वाद होता है, धन्यवाद.