अमृतसरी आलू कुलचा - Amritsari Aloo Kulcha recipe

अमृतसरी आलू कुलचा, आलू की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बनाया जाता है. आलू भरे अमृतसरी कुलचे बनाने के लिये भी आटा सामान्य कुलचे बनाने के लिये तैयार किये गये आटे के तरीके से ही लगाया जाता है. आलू भरवां कुलचे (stuffed kulcha recipe) बनाने के लिये सबसे पहले हमको आटा तैयार करना होगा.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Bharwan Kulcha recipe
कुलचे के लिये
- मैदा - 400 ग्राम (3 कप)
- दही - 3 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- जीरा या अजवायन - 1 छोटी चम्मच
आलू की पिठ्ठी के लिये
- आलू - 300 ग्राम ( 4 आलू उबले हुये)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च - 1-2 पिंच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ
विधि - How to make Amritsari Bharwan kulcha
कुलचे के लिये आटा लगाइये
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान कर निकाल लीजिये, बीच में हाथ से जगह बनाइये. इस जगह में दही, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी, तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर, मैदा में मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम चपाती के जैसा आटा गूथिये(आटा गूथते समय पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मिलाइये). आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये. गुथे आटे को हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर रख दीजिये (गूथा गया आटा - 3-4 घंटे में फूल कर लगभग दुगना हो जाता है), फूले हुये आटे को फिर से हाथ से दबा कर, पंच करके, पलट कर एक जैसा कर लीजिये. कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिठ्ठी तैयार कीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये. नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, आलू की पिठ्ठी कुलचे में भरने के लिये तैयार है.

कुलचे बनाइये
गूथे गये आटे से 8 - 10 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, आलू की पिठ्ठी से इतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.
आटे की एक लोई उठाइये, सूखा मैदा लगाकर 3 इंच व्यास में बेलिये, इस पर एक आलू की पिठ्ठी का गोला रखिये, आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और बेले गये कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बन्द कर दीजिये.
आलू को बन्द करके बनी लोई को सूखे मैदा में लपेटिये, दोनों हाथों की हथेलियों से दबाकर थोड़ा 3 इंच व्यास में एक जैसी मोटाई में बढ़ा लीजिये. इस बढ़े हुये कुलचे को थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर, चकले या बोर्ड पर रखिये, बेलन की सहायता से 6-7 इंच व्यास में हलका दबाव देते हुये बेलिये. बेले गये कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन डालकर दबा कर चिपका दीजिये.
आलू भरे कुलचे को ओवन, तंदूर या तवे जिस पर बनाना चाहते हैं बना सकते हैं.
तवे पर कुलचे बनाने के लिये तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तेल लगाकर तवे को चिकना कर लीजिये, बोर्ड से कुलचा उठाइये और जीरा की सतह ऊपर करते हुये कुलचा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलटिये, निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाइये और पलटिये, दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दीजिये. कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाने हैं.
आलू भरे कुलचे गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले और अचार के साथ परोसिये और खाइये.
कुलचे को ओवन में बनाने के लिये.
ऊपर बताये गये तरीके से कुलचा बेल कर तैयार कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बेला गया कुलचा ट्रे में डालिये (ट्रे लम्बी हो तब 2 कुलचे एक साथ सेके जा सकते हैं), जीरा की सतह को ऊपर करते हुये कुलचा ट्रे में रखिये. ओवन को 300 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, कुलचे की ट्रे ओवन में रखिये. 2 मिनिट में कुलचा फूल जाता है, कुलचा पलटिये और दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके कुलचे को निकाल कर किसी प्लेट में किचन नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरम गरम कुलचा बना कर खिला रही हैं, तब ओवन से निकाल कर, कुलचा (bharwan kulcha) खाने वाले की प्लेट में रखिये, मटर के छोले, चने के छोले, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 37:
निशा: रीना, इस प्रश्न का जवाब मैं वेवसाइट पर लिख रही हूँ.
निशा: संध्या, परांठे गेहूं के आटे से बनते हैं, कुलचे मैदा से. आलू के कुलचे बनाने के लिये मैदा से आटा लगाते समय उसे फरमेन्ट के लिये बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालते हैं लेकिन परांठे बनाने के लिये सादा आटा लगाया जाता है.
aap bahut acshi recepies batati hai for this so many thanks.
But plz aap oven bake ki aur easy si recepies batayea . i shall be thankful 2 u.
tell me kulche ko tawe ya oven k ilava pressure cooker main laga sakte hai
निशा: कीर्ति, लगा सकते हैं.
maine aata aise hi kiya jaisa aapne bataya tha - lekin aata bilkul nahi fula. ise gile towel se dhakna hai kya?
निशा: शुचि, आटे को ढककर, सूखे टावल से लपेट कर, गरम जगह पर रख दीजिये. आटे को धूप में भी रखा जा सकता है, या 50 सेग्रे. पर माइक्रोवेव को 3-4 मिनिट गरम करके आटे को रख दीजिये. आटा फूल जायेगा.
can u please tell me which company microwave u r using actually i have BPL conventional microwave which is 15-16 yrs old and i m planning to buy new microwave which has all the function like u have mentioned in shuchi query to warm up the microwave to double up the dough even i had faced the same problem in making of kulcha. your answer will be a great help to me.
निशा: प्रियंका, धन्यवाद.
निशा: रेखा, जी हां, घर की बनी चीजें बहुत स्वादिष्ट बनती हैं, धन्यवाद.
hello nisha g,
aapki saari recepi bahut aachi hai
jaisa shadi ma mix naan banta
uski recepi bata dijiya
mera pass tandori cooker b hai
aapka bahutt thank
निशा: नेहा, आप सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर सर्च कीजिये, बेकिंग पाउडर और सोडा पर लेख पढ़ सकती है, जिससे आपकी सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
padhi hai aur bhot kutch banana sikha hai app ishe traha aur reciepe bhejiye taki mai aur atchi atchi riecpe banayu
please batlaye:)
निशा: गौरव, आलू उबाले हुये हैं, सारे मसाले मिलाकर एसे ही कुलचे के अन्दर भरे जा सकते हैं, औरा आप चाहे तो 2 छोटी चम्मच तेल गरम करके आलू मसाले को भून कर भी कुलचा में भरा जा सकता है.
somebody told me about it.
nisha ji .......i tried kulcha,bahut achhe bane.......
निशा: संगीता, माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव रेज से खाना पकता है, ओवन में रोड गरम होकर, खाने को पकाती है. माइक्रोवेव की डिटेल जानकारी के लिये, सर्च बटन पर माइक्रोवेव लिखकर सर्च कीजिये, माइक्रोवेव की जानकारी के लिये अच्छा आर्टिकल दिया हुआ है.
निशा: आसिया, आप 2 छोटे चम्मच यीस्ट गुनगुने पानी में घोलकर प्रयोग में ला सकते हैं.
निशा: मनप्रीत, ओवन में कुलचे आप कन्वेक्शन मोड पर बनाईये.
i love your recipes but, please tell me which hindi font is used in this website.
thanku...
निशा: मयंक, मैं कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल में लिखती हूँ. ये इस वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप भी इसे डाउन लोड कर सकते हें.
निशा: मनु, मैं इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी.
Could you please tell can I replace the maida with wheat flour?...Procedure will remain same or some different ..I appreciate your help ..Thanks
निशा: केडीसिंह जी हां, गेहूं के आटे से बिलकुल सेम तरीके से ही बनायेंगे.
निशा: घुमान, पानी पूरी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से लिखी है, आप सर्च बटन पर रैसिपी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीतिका, आप कुलचे फ्रिज में रख कर दूसरे दिन यूज कर सकती हैं.
kya aap soya chunks ke manchurion bana ke dikha sakti h mujhe manchurion bahut pasand h lekin mujhe banane nahi aate pls nisha ji manchurion ki receipe ke bare m bhi bataiye
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी