अनन्नास जैम - Pineapple Jam recipe

अनन्नास को छीलना भर मुश्किल होता है लेकिन आजकल बाजार में अनन्नास बेचने वाले अनन्नास को आपके लिये छील देते हैं. यदि छिला हुआ अनन्नास मिल जाये तो फिर इनसे जैम बनाना तो बहुत आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pineapple Jam recipe
- अनन्नास - 1 किग्रा.
- चीनी - 1 किग्रा ( 4 कप)
- नीबू - 2
- दाल चीनी - 1 इंच के 2 टुकड़े
- जाय फल - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make pineapple jam
अनन्नास को छील कर इतने छोटे टुकड़ों में काट लीजिये कि वह मिक्सर से पीसे जा सके.
अनन्नास के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिये.
किसी कांच के बर्तन में पिसा अनन्नास और चीनी को मिलाकर, 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, चीनी काफी मात्रा में अनन्नास के रस में घुल जाती है.

स्टील की कढ़ाई में पाइल एपल और चीनी के मिश्रण को पकाने के लिये आग पर रखिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, ताकि मिश्रण कढ़ाई में न लगे.
मिश्रण में उबाल आने और चीनी पूरी तरह घुल जाने के बाद, मिश्रण को गाड़ा होने दीजिये, टैस्ट के लिये थोड़ा सा मिश्रण चमचे से निकाल कर प्लेट में गिराइये. ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अगर मिश्रण तार निकालते हुये ऊंगली से चिपकता है, तब जैम बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये. अनन्नास जैम ठंडा होने के बाद गाड़ा हो कर सैट हो जाता है, चमचे से गिराने पर थक्के के रूप में गिरता है.

दाल चीनी और जाय फल को कूट कर, पाउडर बनाकर जैम में डालकर मिला दीजिये. नीबू का रस निकाल कर जैम में मिला दीजिये.
जैम को रखने के लिये कांच की बोतल को गरम पानी से धोकर स्टरलाइज कर लीजिये और सुखा लीजिये. इन कांच की बोतलों में जैम भर कर रख दीजिये. जैम को एक बडी बोतल में रखने के बजाय छोटी छोटी कई बोतलों में रखना अधिक सही होता है.
अनन्नास जैम (Pineapple Jam) को चपाती या परांठे के साथ, ब्रेड की सैन्डविच बनाकर, केक में मिलाकर, ब्रेड के अन्दर भरकर बेक करके जैसे जी चाहे, खाईये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
निशा: प्रीति, आप कर सकती है.
u r just outstading....
cooking mujhe kabhi itni intresting nhi lagti thi...
bt apki site ne toh mera opinion hi change kar diya....
ab main kuch na kuch try karti hun, or tareef hone pr aapko saara credit deti hun...
:)
निशा: आकांक्षा, धन्यवाद.
निशा: नियति, अनन्नास को सेलर छील कर भी दे देता है या आप अनन्नास को एक हाथ से पकड़ कर बोर्ड पर खड़ा कीजिये और दूसरे हाथ से ऊपर से नीचे लाते हुये मोटा छिलका छीलिये.
निशा: सरिता, ये जैम पूरी तरह पका हो तो 6 महिने तक बाहर ही रख कर खाया जा सकता है.
निशा: स्वीटी, जैम अच्छी तरह पक जाता है तब इसमे प्रिजरवेटिव् डालने की आवश्यकता नहीं होती, जैम को 3-4 माह तक रख कर तो एसे ही खाया जा सकता है. जैम आदि खाने की चीजों में सोडियम बेन्जोएट प्रिजर्वेशन के लिये डाला जाता है.
निशा: दिपिका, मैन्गो का जैम लगभग इसी तरह बना सकती है लेकिन ओरेन्ज जैंम को अलग तरीके से बनाया जाता है.
plzzzzzzzzzzzzzz
kya non-stick kadahi use nhi kar sakte?
निशा: संध्या, अवश्य यूज कर सकते हैं.
pasta ko tometo pyuri ke saath banane ki recipie bataiye plz.
निशा: शाहनवाज, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.