बूंदी की कढ़ी - Boondi Kadhi Recipe


पकौडे की कढी के विपरीत बूंदी की कढी आपको हर एक ग्रास में नन्ही नन्ही पकौडी होने का खास स्वाद देती है. बूंदी की कढी आप घर पर ताजा बूंदी तलकर बना सकते हैं या बाजार से बूंदी लाकर भी बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ki Kadhi

  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • दही - 400 ग्राम ( 2 कप)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा(बारीक काट लीजिये)
  • हल्दी - 1/3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( डेड़ छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून
  • तेल - बूंदी तलने के लिये

विधि - How to make Boondi Ki Kadhi

बेसन को छान कर किसी थाली में निकाल लीजिये, पानी डालकर पकोड़े के घोल जैसा घोल बनाइये. घोल को इस तरह घोलिये कि गुठलियां नही पढें. बेसन के घोल को 2 बराबर भागो में बांट लीजिये.

दही को फैट लीजिये. फैटे हुये दही में बेसन के घोल का एक भाग मिलाइये और 1.2 लीटर (6 कप फुल) पानी मिलाकर कढ़ी के लिये घोल तैयार करके रख दीजिये.

बचे बेसन को खूब अच्छी तरह इतना फैंट लीजिये कि बेसन में हवा के बुलबुले दिखने शुरू हो जाय. कढ़ाई में लगभग 250 ग्राम तेल डालकर गरम कीजिये.

1 बड़ा चमचा बेसन का घोल छेद वाली कलछी के ऊपर रखिये और कलछी को कढ़ाई के किनारे से खट खट करके गरम तेल में बूंदी झड़ा दीजिये और घोल वाली कलछी कढ़ाई के ऊपर से हटा दीजिये. दूसरी कलछी की सहायता से बूंदी हल्की ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रखिये. फिर से कलछी के ऊपर बेसन का घोल डालकर, कढ़ाई में बूंदी झड़ा दीजिये और उन्हैं भी तलकर निकाल लीजिये, सारी बूंदी इसी तरह तल कर तैयार करके प्लेट या प्याले में रख लीजिये. .

कढ़ी बनाने के लिये: कढ़ाई में 1 या 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल लीजिये. तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और मैथी डालिये, जीरा मैथी हल्का ब्राउन भुन जाने पर, हींग, हरी मिर्च, अदरक और हल्दी पाउडर डालकर, कढ़ी के लिये तैयार किया गया बेसन का घोल डालिये और आग तेज कर दीजिये. कढ़ी को चमचे से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि उसमें उबाल आने लगे. कढ़ी में उबाल आने के बाद चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये, आग धीमी कर दीजिये. कढ़ी में नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये. कढ़ी को 12 - 15 मिनिट तक धीमी आग पर उबलने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से कढ़ी को चलाते रहिये. अब कढ़ी में बूंदी डालिये और 2 मिनिट तक धीमी आग पर पका कर आग बन्द कर दीजिये कढ़ी में कतरे हुये हरे धनिये डालकर मिला दीजिये.

बूंदी की कढ़ी तैयार है, बूंदी की कढ़ी को प्याले में निकालिये और चावल, चपाती, परांठा या पूरी के साथ परोसिये और खाइये.

आप तीखी कढ़ी खाना चाहते है: तब आप एक छोटी कढ़ाई में 1-2 छोटी चम्मच तेल गरम कीजिये, गरम तेल में एक चौथाई छोटी चम्मच जीरा डालिये, आग बन्द कर दीजिये, 1/8 छोटी चम्मच लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार कीजिये. ये तड़्का कढ़ी के ऊपर डालिये, लाल मिर्च का तड़का कढ़ी के ऊपर तैरता हुआ कढ़ी को सुन्दर और तीखा बना देगा.

  • 5-6 सदस्यों के लिये
  • समय - 55 मिनिट

Other Kadhi Recipes in Hindi

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • mannu on 17 February, 2011 00:57:57 AM
    very tasty recepie,muhe to kadhi bahot pasand hai,kal hi try karungi.thanks.nishaji plz khakra banane ki vidhi likhiye na.
    Reply
  • Neeti on 17 February, 2011 11:00:36 AM
    Bahut achhi recipe hai mam...... mujhe to kadhi bahut achhi lagti hai.. kabhi kabhi hum boondi aur pakodi ki jagah matar ke daane daal kar bhi kadhi bana lete hai............ Mam aap Gujrati Dhabeli banana sikhayengi?????

    निशा: निति, जी हां.
    Reply
  • aruna on 17 February, 2011 17:50:42 PM
    thanks nisha ji .boondi ka rayta to bahut khaya tha par kadhi nahin khayee. ab zaroor try karoongi.thanx again for this recipe.
    Reply
  • prerna on 17 February, 2011 20:17:04 PM
    hey one of ma frnd is from bhutad...besan is not available there....not even chana dal,,,,wat else can she use for kadhi...p;lzzz suggest smthing!!!

    निशा:
    प्रेरना, आप मूंग दाल से कढ़ी बना लीजिये.
    Reply
  • komal batra on 23 February, 2011 21:51:45 PM
    Nisha ji ap bhut acha kam kar rhi h sabki help karke meine aj hi apki site dkhi h or mujhe bhut acha laga h padh kar muje kafi shauk h khane ka or bnane ka..or meine yeh sari recipes bnaugi..pls apse request h kuch chinesnes recipes bi bta dijeye..jaise veg-manchurian,spring rolls,noodles.. Pls pls pls pls..thank u nisha ji..
    निशा:सुझाव के लिए धन्यवाद कोमल, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
    Reply
  • rubina on 12 March, 2011 01:16:44 AM
    nisha g , thank u for u,r tasty recipy,s. plz aam papad banane ka tarika ho sake to bataiye, thanx.

    निशा: रुबीना, सर्च बटन में आम पापड़ लिखकर सर्च कर लीजिये, रैसिपी पहले से दी गई है.

    Reply
  • vinita agarwal on 03 June, 2011 11:15:09 AM
    nisha ji aap ki sari recipes bahut acchi hai.
    please noodles banane ki vidhi bata dijiye.

    निशा: विनीता, हम अवश्य लिखेंगे.
    Reply
  • bharti katiyar on 15 September, 2011 19:17:34 PM
    nisha ji kya hum kadhi ka choka kadi patta se laga sakte hai please bataye.

    निशा: भारती, जी आप करी पत्ता डालिये, इनका स्वाद अच्छा लगता है.
    Reply
  • Monika on 20 December, 2011 15:55:46 PM
    Nisha ji plz veg egg roll ki recipe batai
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad