फाफड़ा - Fafda Recipe

फाफडा गुजरात का पसंददीदा स्ट्रीट फूड है. फाफडा के साथ जलेबी (fafda and jalebi) अहमदाबाद के हर कोने में मिल जाते हैं. आईये आज घर पर फाफडा बनायें
Read this recipe in English - Fafda Recipe - How to make Gujarati fafda
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fafda
- बेसन - 250 ग्राम (2 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
- फाफड़ा तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Fafda
किसी बर्तन में बेसन को छान कर निकाल लीजिये. बेसन में नमक, खाना सोडा, लाल मिर्च, अजवायन और तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये, आटे को मसल मसल कर, उठा कर, पलट कर, 6/7 मिनिट तक गूथिये (आटा लगाने में लभग आधा कप पानी लग जाता है). गुंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद आटे को अच्छी तरह मसल कर और चिकना कीजिये, अब इस आटे को तोड़कर छोटी छोटी (एक बड़े बेर के बराबर की) लोई बना लीजिये.
फाफड़ा बेलने के लिये लकड़ी का चिकना बोर्ड लीजिये, एक लोई को थोड़ा लम्बा कीजिये और बोर्ड के ऊपर हथेली के नीचे रखिये, हथेली से दबाब देते हुये फापड़ा आगे बड़ाइये, पतली पत्ती को बेले हुये फाफड़ा के नीचे लगाते हुये उसे निकालिये
बोर्ड से निकाले गये फाफड़ा को चिकनी थाली में रखिये, एक एक करके सारे फाफड़ा बनाकर थाली में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 1- 2 -3 फाफड़ा उठा कर डालिये और पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे फाफड़े इसी तरह तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अगर आप जल्दी जल्दी फाफड़ा बेल पाते हैं तब आप फाफड़ा बेलिये और कढ़ाई में किये गये गरम तेल में डालकर साथ साथ ही तलते भी जाइये, नहीं तो थाली में बनाकर रखने वाला तरीका ही ठीक है.
हमने फाफड़ा बोर्ड से निकालने के लिये चाकू का प्रयोग किया है क्यों कि हमारे पास वह लचकदार पत्ती नहीं है जो फाफड़ा निकालने के लिये प्रयोग में लाई जाती है, चाकू उसके बराबर लचीला नहीं होता फिर भी इससे काम तो चलाया ही जा सकता है.
कुरकुरे स्वादिष्ट फाफड़ा तैयार है. इन्हें फाफडा खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ फाफड़ा परोसिये और खाइये. बचे हुये फाफड़ा एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो कन्टेनर से फाफड़ा निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 35:
निशा: रजनी,मेरे पास ये पत्ती नहीं थी. फाफड़ा बोर्ड के ऊपर से निकालने के लिये वह पतली पत्ती चाहिये थी. इस पत्ती की जगह चाकू का प्रयोग कर लिया है.
निशा: नीति, आपके सुझाव से ही तो यह वेबसाईट अच्छी बनाई जा सकती है. यह मेरे लिये परेशानी नहीं बल्कि खुशी की बात है. मेरी कोशिश कल या परसों से इस श्रंखला को शुरू करने की होगी.
acchi recipe he kya aap iske sath jo papite ki chatni khai jati he uski recipe likh sakti he????
thanx
निशा: मिक्की, धन्यवाद.
निशा: रजनी, हिन्दी से अंग्रेजी ट्रांसलेशन साफ्टवेयर पर बहुत से लोगों ने काम किया लेकिन अभी तक कोई भी कामचलाऊ साफ्टवेयर नहीं बन पाया. आप गूगल ट्रांसलेट का उपयोग करके देखिये. यह आनलाइन टूल है और इसका लिंक निम्न है
http://translate.google.com
निशा: धन्यवाद इन्द्रा, फाफडा बेले जाने की वीडियो क्लिप डाल दी है.
निशा: भारती, धन्यवाद.
निशा: पदमजा, या तो उस बेसन में उतना ही बेसन और मिलाकर, अच्छी तरह गूथ लीजिये और फाफड़े बना लीजिये, या थोड़ा थोड़ा बेसन आप अपने चपाती बनाने के आटा में मिला कर उसे प्रयोग कर लीजिये.
निशा: मिनिन्द, प्रैक्टिस कीजिये, जल्दी ही आप अच्छे फाफड़ा बना सकेंगे.
which is use to eat with fafada.
निशा: स्वाति, आप फाफड़ा को स्टोर कर सकते हैं.
निशा: बन्दना, आप इसे काफी दिन तक रख सकती हैं.
निशा: बन्दना, पापड़ की तरह से आप इसे सूखाकर रखना चाहती हैं, रखा जा सकता है लेकिन वैसे ये तुरन्त बना कर ही तल कर खाये जाते हैं.
Mr. sharma I think jo receipe apne batai hai vo koi aur receipe ho sakti hai...kyun ki gujraat mein toh fafda ko aise hi banaya jaata hai aur jalebi ke saath khaya jaat hai.Aap ki receipe ka naam bhi alag hai aur taste bhi.(according to you)
aap ne ek joke suna hai??? Let me remind you.
Ek baar ek admi paas se ja rahe admi ko dekh kar kehta hai "Hello Ram kaise ho?""Tumne to apni shakal bilkul badal li hai"
Toh doosra admi kehta hai"par mera naam toh Mohan hai"
pehla admi"oh yaar tumne toh apna naam bhi badal liya hai"
Hope you understand.
i was searching this from a long time...thnks
निशा: सुप्रिया, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी