पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पीजा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पीज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पीज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 2 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 2-3 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 2-3 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 250 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है. गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
- yeast kya hota he (Answer(s) : 1)
- pizza k baare me (Answer(s) : 2)
- what can do we pizza cooker ? (Answer(s) : 0)
- how made pizza on gas (Answer(s) : 1)
- Hello mam... mujhe OTG lena chahiye yah microwave am so confuse...? pleas rply me.. (Answer(s) : 1)
- can we make pizza with out oven? (Answer : 2)
- hame pizza banana sikhna hai (Answer : 1)
- How to make pizza in ifb grill 20pgs3 microwave and how to make that pizza Crispy. (Answer : 0)
- temp.for microwave (Answer : 0)
- mozzarella cheese ki jagah kya use kar sakte hai (Answer : 3)
- pizza tave par kese banta h (Answer : 2)
-
More Question..
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 207:
निशा: निधि, धन्यवाद.
निशा: चेतन, आप बाजार में मिलने वाला Dry Active Yeast प्रयोग कर सकते हैं या ताजा खमीर भी प्रयोग कर सकते हैं
निशा: लतिका खमीर के दाने यानी Dry Active Yeast तो बाज़ार में मिलता ही है.
जब आप डबलरोटी, जलेबी का घोल, पित्ज़ा वगैरह बनायें तो इसके खमीर उठे आटे का थोड़ा टुकड़ा अलग रख लें. यही ताजा खमीर है. इस ताजा खमीर को उपयोग में लाना अधिक सुविधाजनक है खमीर जल्दी और अच्छी तरह उठता है
ek request hai?
kya aap surti ghari & locho banana batayenge.
or dusra kathiyavadi chapdi tavo batayenge.
Q.2) bina oven ke pizza ghar me kaise bana sakate hai ?
please tell me mam
निशा: अनीता, पिज्जा बनाने के लिये खमीर आवश्यक है, बिना ओवन के पिज्जा बनाना भी मुश्किल है.
निशा: ममता, बिलकुल इसी तरीके से बनेगा, यह पिज्जा इलैक्ट्रिक ओवन में ही बना है.
निशा: पूनम, मोजेरिला चीज भैंस के दूध से बना चीज है, ये स्पेशल पिज्जा बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है. सारी चीजें किसी भी किराना या बेकरी स्टोर पर आसानी से मिल जाती है. हिन्दुस्तान में मोजेरिल चीज अमूल ब्रांड में मिलता है और स्वाद में बहुत अच्छा होता है.
यीस्ट बाजार में Dry Yeast के नाम से मिलता है. मैं यीस्ट बनाने पर विस्तार से लिखने की कोशिश करुंगी.
Waiting for your reply
निशा: ऊषा, बिना ओवन के पिज्जा अच्छा नहीं बनेगा.
निशा: आलिव आइल न होने पर आप किसी अन्य गन्ध रहित तेल का प्रयोग भी कर सकतीं है,
निशा: निशा: पिज्जा को ओवन या तंदूर में भी बनाया जा सकता है.
निशा: पल्लवी, पिज्जा आप किसी भी स्टील की प्लेट या थाली में भी बना सकती है, माइक्रोवेव प्लेट बहुत मुख्य है. पिज्जा बनाने के लिये इसको प्रयोग में मत लाइये.
निशा: अचला, पिज्जा को 220 सेग्रे. तापमान पर ही बेक करना है.
mona
निशा: मोना, मैं अगले सप्ताह इसे लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सबसे अच्छा तो मिटटी या पत्थर की प्लेट होती है इससे पित्जा का क्रस्ट बहुत अच्छा बनता है. लेकिन आप स्टील की प्लेट से भी काम चला सकती हैं.
निशा: अच्छा पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट का प्रयोग ही किया जाता है.
Please chowmin ke receipe bhi btaeye
reply soon
निशा: नेहा, आप पिज्जा को टाप लगा कर तैयार करके, प्लेट में रखकर अपने बाटी तंदूर में रखिये और समय समय पर चैक करके पिज्जा बना लीजिये. पिज्जा कैसा बना ये बताना मत भूलिये.
निशा दीपांशी, खमीर पाचक होता है और हानिकारक बिलकुल नहीं होता.
btaeye
निशा: यीस्ट और अजीनोमोटो, मोजेरीला चीज ये सारी चीजें किराना स्टोर पर मिल जाते हैं. बाजार का पिज्जा बेस इतना अच्छा नहीं होता. पिज्जा माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड यानि कि ओवन में बनता है इसलिये स्टील की प्लेट प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: अमरजीत, मोजेरीला चीज भैंस के दूध से बना स्पेशल चीज है, जो पिज्जा बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है, यह गरम होकर, पिघलता है, इसका टैक्सचर और स्वाद दोनों ही अच्छे होते हैं. आप इसे किसी भी किराना स्टोर से खरीद सकती हैं.
निशा: नीलू आप कोई भी रिफाइन्ड ओइल प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: नीलू, पिज्जा ओवन में ही बनता है.
निशा: मनप्रीत, आप कन्वेक्शन मोड में आप मेटल के बर्तन प्रयोग कर सकते है. सिर्फ माइक्रोवेव मोड में मेटल के बर्तन प्रयोग करने में दिक्कत आती है.
निशा मनप्रीत, ओवन में पिज्जा बना लीजिये. ओवन में पिज्जा कन्वेक्शन माइक्रोवेव जितना ही अच्छा बंगेगा.
निशा: मनप्रीति, मैटल प्लेट में बना लीजिये.
निशा: कोमल, बहुत जल्दी इस वेबसाईट में अतिथि एवं पाठकों द्वारा बनायी गई रेसीपी भी शामिल करने की व्यवस्था की जा रही है. उस समय सभी वेजीटेरियन रेसीपी इसमें प्रस्तुत की जा सकेंगी, विशेष रूप से चाइनीज, थाई और इटैलियन भी
i am going to make this pizza today . i have got all the things ready but cau please tell me at which rack- top ,middle or bottom , should we bake pizza and should we keep the pizza pan on baking sheet or grill? i have OTG of Sunflame company .i would be obliged if u could reply me the earliest.
thanks
निशा: मीनाक्षी, पिज्जा को मिडिल रैक पर रखकर, बेकिंग शीट पर बना लीजिये.
Pls do write sizzler recipie.....
My family loves to eat sizzler everytime we go out,i have sizzler tray but so far couldn't make a perfect sizzler.
निशा; पूजा, धन्यवाद.
निशा: भावना, पिज्जा को कन्वैक्सन मोड पर बनाइये और रैसिपी में दिये हुये समय के बराबर समय दीजिये.
i baked pizza it turned out very good . mam can u please tell us how to make burger buns and hotdog buns (long in shape) at home.
thanks
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद मीनाक्षी
निशा: राशि, जी हां फॉइल या स्टील प्लेट भी प्रयोग कर सकते हैं.
i have one query that if the the dough does not rise in 4-5 hrs than what should we do?
निशा: आप उसे गरम स्थान पर और 2-3 घंटे के लिये रख दीजिये.
यदि आपका यीस्ट सही है तो दो घंटे में आटा रेज हो जाता है.
निशा: मीनाक्षी, अगली बार हम रैसिपी के साथ यीस्ट का फोटो भी डाल देंगे.
निशा: सुलेखा, जी नहीं, mozzarella cheese वेज होता है. यह दूध से बनता है. भारत में यह दूध प्रोडक्ट बनाने वाली संस्था अमूल द्वारा बेचा जाता है जो कि सिर्फ वेजीटेरियन उत्पाद ही बेचती है.
निशा: उर्मिला, पिज्जा, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनता है, आप कोई भी स्टील की प्लेट भी ले सकती हैं लेकिन माइक्रोवेव की उस प्लेट पर न बनायें तो अच्छा है.
plz reply..
निशा: प्रीति, यह पिज्जा तो इसी प्रकार बनाया जाता है.
निशा: कृतिका हमारा घर तो शाकाहारी है इसलिये ....
निशा: प्रेरना, अगर पिज्जा के लिये आटा अच्छी तरह तैयार हो गया होता है, तब पिज्जा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: शशि, पिज्जा के लिये आटे में खमीर उठाने के लिये, 250 ग्राम आटा में ताजा खमीर एक छोटी कटोरी या 1 छोटी चम्मच ड्राई खमीर स्तेमाल करते हैं.
how r u?
maine pehli baar aapki recipes ke side kholi hai....to gud yaar...
kya aap sirf veg resipes he bnate ho ya non veg bhi...mujhe non veg recipes bhi banani hai...
निशा: रुचिका, मैं वेजिटेरियन ही लिखती हूँ.
u r greate
but plz tell me about 1teble spoon or 2 teble spoon or 4 teble spoon
निशा: राहुल, टेबल स्पून वह जिसे आप टेबल पर सब्जी परोसने के लिये प्रयोग में लाते हैं.
निशा: चित्रा, पिज्जा टापिंग में सिर्फ पिज्जा टमाटो सास ही गीला है, ये आपने ज्यादा लगा दिया हो तब पिज्जा की टापिंग गीली रह सकती है.
निशा: करन, आप फ्राइंग पेन में धीमी आग पर पिज्जा बना लीजिये.
निशा: कविता, आप विलकुल इसी तरह आटे से भी पिज्जा वेस बना सकते हैं.
निशा: अनीता, अजीनोमोटो मसाला होता है.
mam mujhe pizza aur achhi-2 ice cream aur chokelate bnane ki vidhiya mil sakti hai
pls thanks
निशा: संगीता, पिज्जा को कन्वेक्सन मोड पर सैट करके बनाइये.
निशा: गुन्जन, फ्रेस यीस्ट अच्छा होता है, लेकिन वह बहुत जल्द खराब भी हो जाता है, हर जगह आसानी से मिलता भी नहीं है. 250 ग्राम मैदा से पिज्जा या ब्रेड बनाने के लिये 10 ग्राम ताजा यीस्टा स्तेमाल में लाया जाता है.
fresh yeast max kitane din rakh sakte hai. 10 gm kitene spoon hota hai plz tell me.
निशा: गुंजन, ताजा यीस्ट को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, इसे फ्रीजर में रखें तब ये 2 महिने या इससे भी ज्यादा रख कर प्रयोग में ला सकते हैं. 10 ग्राम एक टेबल स्पून ऊपर तक भर कर लिया जा सकता है.
निशा: सूरज, पिज्जा ओवन में ही अच्छा बनता है, लेकिन बच्चों को खिलाने के लिये पिज्जा भारी तले के समतल तल वाले पैन में भी ढककर बना सकते है, पिज्जा के लिये आटा लगाना और टोपिंग उसी तरह से करेंगे, पिज्जा को पैन में तेल लगाकर बिलकुल धीमी आग पर वाच रखते हुये सेक लीजिये.
निशा: पूनम, केक आप इस माइक्रोवेव में बना सकती हैं लेकिन पाव और कुकीज को ओवन या कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया जा सकता है.
mujhe veg chap ki recipe send kar do jaldi mam.
Pizza crust to theek bana, per sari toppings and cheese hard ho gaye, please bataye mene kya miss kiya hoga?
निशा: अमित, पिज्जा 200 सेग्रे. पर बेक किया है, लेकिन आपने 220 सेग्रे. पर बेक किया है, इसीलिये टोपिंग हार्ड हुई है.
Email Me On Jermy66@hotmail.com
निशा: निधि, पिज्जा बेस को 200 सेग्रे. पर 4 मिनिट के लिये क्रस्ट होने दीजिये, टौपिंग लगाइये और 10- 12 मिनिट के लिये बेक कीजिये.
निशा: निधि, माइक्रोवेव पर दिया गया आर्टीकल आप पढ़ लेंगी तो आप इन सारी चीजों के बारे में डिटेल में जान जायेंगी और ये आर्टीकल वेवसाइट पर पहले से दिया गया है.
Thanks.
निशा: वीना, पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट आवश्यक है, ओइल आप रिफाइन्ड भी ले सकते हैं.
निशा: प्रियंका, यीस्ट वाले पानी की सहायता से मुलायम चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूथना है.
निशा: जुगनू, मैं कोशिश करूगी.
mwin aapke pizza recipe try kerna chahti hu per mere pas oven nahi hai aur microwave mein convection mode bhi nahi hai .kya possible hai ki mein pizza microwave me grill ya micro ya combination me se kisi ek mode pe bana pau plz agar koi possibility hai to aap mujhe jarur batae i m waiting fo rur reply .
निशा: सुगन्ध, माइक्रोवेव में पिज्जा कन्वेक्सन मोड पर ही बन पाता है.
agar haan to plz bataiye kaise??
निशा: प्रभालीन, जी हां पिज्जा को तेल लगाकर, तवे पर धीमी आग पर ढककर उसे क्र्स्प होने तक बनने दें.
निशा: मीना, पिज्जा को डायरेक्ट माइक्रोवेव रोलिंग ग्लास पर रख कर मत बनाइये उसको अलग किसी भी मैटल ट्रे या प्लेट में बना लीजिये, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा आप जिस समय आटे में डाल रही हैं उस समय उसका रिएक्शन नहीं देख सकती है, जब पिज्जा या केक बेक होता है तभी पता चलता है.
निशा: आशा, पिज्जा के लिये यीस्ट ही प्रयोग किया जाता है.
निशा: अनु, सर्च बटन पर पनीर लिखकर सर्च कीजिये, पनीर कैसे बनायें रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी गई है.
Mam please aapne meri baat ka javab nahi diya mam please i want to purchase it as early as possible.
निशा: रुचिका, मैं इसके वारे में सर्वे करके आर्टीकल लिखने की कोशिश करती हूँ.
If not, then if I buy a pizza base, then can I make it in a pressure cooker?
Regards
Thanks in Advance
निशा: सुक्ला, आप बना सकते हैं.
please ap garlic bread aur italian dishes bhi bataiye...main w8 karungi
regards
pallavi
निशा: सपना, तवे पर पिज्जा सेकते समय, आग धीमी रखें और पिज्जा को ऊपर से ढककर सिकने दें.
निशा: अनुपमा, धन्यवाद.
निशा: कमल ककड़ी को भें या लोटस स्टेम (Lotus Stem) भी कहते हैं यह सब्जी की दुकानों पर मिल जाता है.
निशा: नियति, मैं चाउमीन बनाना लिखूंगी.
mere pass gas tandoor hai...kya gas tandoor mai pizza banaya ja sakta hai...or agar haan to use kitne time mai taiyaar kiya ja sakta hai....kya gas tandoor mai pizza ka swad aacha nhi aata...plz nisha ji help me.
निशा: मयूरी, गैस तंदूर मेरे पास नहीं है, पिज्जा गैस तंदूर में बन सकता है, इसके लिये पिज्जा इसी तरह से तैयार करके, टाइम को चैक में रखते हुये आप पिज्जा बना सकती हैं.
निशा: यामिनी, मुझे करना है.
main ye jana chahati hoon ki yeast ka koi or option bhi ho sakta kyon ki hamara yahan yeast nahi milta or tava per pizza banata samay kitni der backing karna hai plz reply as soon as posible.
निशा: वन्दना, पिज्जा के लिये यीस्ट आवश्यक है, तवे पर पिज्जा बनाने के लिये तवे को गरम करें, चिकना करें, पिज्जा रखें और ढककर पिज्जा को पहले 5 मिनिट तक धीमी आग पर सिकने दें, बाद 2-3 मिनिट के लिये फिर से ढककर और समय पर चैक रखते हुये पिज्जा बना लीजिये.
निशा: मीरा, हम माइक्रोवेव में केक बनाना लिखेंगे.
Thanks.
निशा: बलविन्दर, पिज्जा पूरी तरह से फूला नहीं हो तभी एसा हो सकता है.
Maine do bar pizza try kiya lekin wo thik nahi bana. Pizza base crispy nahi hota. Maine MW convection mode par steel ki plate ko turn table par rakh kar bake kiya tha.Please bataye kya karu.
निशा: मीना, अगर आप सारी चीजें सही कर रही हैं, पनीर को बदल दें और रैसिपी को फिर से पढ़ कर फिर से बनायें, किसी भी रैसिपी को बार बार ट्राई करने से वह सही बनने लगती है.
i'll try this recipie.
what is yeast?
निशा: पियूष, पिज्जा तो तवे पर ही बन जाता है, धीमी आग पर तवे पर ढककर पिज्जा बना लीजिये.
निशा: नेहा, पिज्जा तवे पर भी बन जाता है, पिज्जाबेस पर टोपिंग करके, कम गरम तवे पर बिलकुल थोड़ा सा घी या तेल लगाकर, पिज्जा बनाने के लिये रखें और ढककर धीमी गैस पर पकने दें, पहले 4 मिनिट बाद, बाद में 2-3 मिनिट पर चैक करें, चीज मेल्ट होने पर आपका पिज्जा तैयार है.
निशा: सुनीता, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये और माइक्रोवेव के साथ आई हुई बुक को पढ़ीये माइक्रोवेव के बारे में सारी जानकारी मिल जायेगी.
निशा: शिवांगी, यीस्ट और बेकिंग पाउडर दोनों अलग हैं.
निशा: संजय, हम वीडियो बनायेंगे, लेकिन अभी समय लग रहा है, धन्यवाद.
निशा: पिज्जा के लिये नरम आटा गूथिये.
निशा: शवीना, पिज्जा दिये हुये तापमान पर ही इसके कन्वेक्सन मोड पर बेक हो जायेगा.
निशा: हेमा, कुछ थोड़े से ही लोग कहते हैं कि अजीनोमोटो हैल्थ के लिये अच्छा नहीं होता है, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये भी एक तरह का साल्ट है और रैसिपी के स्वाद को बड़ा देता है, और ऎसा नहीं मानते कि हैल्थ के लिये हार्म फुल है.
निशा: आकांक्षा, हम लिखने की कोशिश करेंगे.
निशा: नीलेश, मैं पिज्जा सास की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योति, बेकिंग सोडा को खाना सोडा या मीठा सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट ये तो एक ही हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर अलग है इसमें बेकिंग सोडा, कुछ एसिड और स्टार्च मिले रहते हैं, डिटेल जानकारी के लिये सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टीकल पढ़ सकती हैं.
accha cook karate hai thank you
निशा: आशिया, पिज्जा बनाने के लिये तो यीस्ट का ही प्रयोग किया जाता है. क्या आप यीस्ट की जगह बेकिंग सोड़ा और बेकिंग पाउडर प्रयोग करना चाहतीं हैं?
निशा: दीक्षा, तवा पर पिज्जा बनाया जा सकता है.
निशा: ट्विकिल, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, जो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, यह घर में नहीं बनाया जा सकता है.
निशा: रेनू, आप इस तरह भी पिज्जा बना सकते हैं.
आपकी बताई हुई विधि उत्तम हैं , पर इसमें एक समस्या है , मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) जो की इसमें प्रयोग किया गया है , उसमे बछड़े (गाय का बच्चा ) के चौथे उदार का एक हिस्सा डाला जाता है | चूंकि आप निरामिष हैं और आपकी पाक कला को चाहने वाले भी अधिकतर निरामिष हैं , इसलिए मैं यह बात आपके संज्ञान मैं लाया | पूरी दुनिया में जितने भी प्रकार के चीज़ बनते हैं उनमे से १ अथवा २ को छोड़ सब में calf rennet का प्रयोग होता है | अधिक जानकारी आप सभी को नीचे दिए लिंक से मिल सकती है | वैसे इस चीज़ को microwave की सहायता से घर पर भी बनाया जा सकता है |
धन्यवाद,
दीपक
http://www.vegparadise.com/news32.html
http://www.youtube.com/watch?v=OpqYixcO5Tw
http://wiki.answers.com/Q/What_are_rennet_tablets
निशा: जानकारी के लिये धन्यवाद दीपक जी. लेकिन भारत में मिलने वाला अमूल मोज़्ज़रिला चीज पूर्णतया वेजीटेरियन है और हम सिर्फ अमूल का मोज्जरिला चीज ही प्रयोग करते हैं
main veg lollypop ki resipi chahta hoon taki meri mammi mujhe ghar par hi veg lollypop khila sake. please mere mail id par jaldi se bhajne ki kripa kare.
atul parwani
I bookmarked your website for other recipes
निशा: तान्या, पिज्जा बेस फूल कर स्पंजी बनना चाहिये, ओवन को प्रीहीट करलें, स्टैन्ड पर रख कर बेक कीजिये, पिज्जा अच्छा बनना चाहिये.
निशा: शिल्पी, पिज्जा का आटा यीस्ट डालकर ही लगाया जाता है, पिज्जा को ओवन में ही बनाते हैं.
please nisha ji help me
.
निशा: शमता, आप बाजार से मीठे टमाटर ले लीजिये, धन्यवाद.
निशा: खमीर उठने के लिये, तापमान 30 डि. से. ज्यादा और 55 डि. से. तक अच्छा होता है, इस समय ठंड का मौसम हैं जो खमीर उठने के लिये उपयुक्त नहीं हैं.
1) mere pas LG microwave hai. Usme 4-5 options deye the. 4 option pizza k ley hai jisse micowave me uper wali rod start ho jati hai aur bake krti hai.. pr microwave me convection mode b hai.. pr usme rod start ni hoti.. to main kaise bake kru.. Direct pizza option se ya convection mode se.
2) Pizza + coping ko direct microwave pan me rkh kr bake krna hai ya low rake pr. Meri book me low rake likha hai.. kya kru..rake use krna hai ya ni..
निशा: इशु, आप रेक का यूज कीजिये और मैं कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा बनाती हूँ, आप बना सकती हैं और पिज्जा मोड पर आप बना कर देख सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: ज्योति, पिज्जा की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: ज्योति, पिज्जा के लिये सोया सास का यूज नहीं किया जाता है, नान स्टिक पर पिज्जा बनाने के लिये मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
kya aap mughe bta skti hai ki kya hum olive oil ke jagah vegetable oil use nhi kr skte?
निशा: अंकिता, आप कोई भी कुकिंग ओइल यूज कर सकती हैं.
aur kya hum ajinomoto powder ke badle koi aur powder use kar sakte hai..
reply soon.............................
निशा: रितिका, फास्ट प्रीहीट पर ओवन सैट किये हुये तापमान पर गरम हो जाता है, कन्वेक्सन मोड पर रैसिपी को बेक किया जा सकता है, माइक्रोवेव में दिये हुये मैनुयल को भी पढ़ कर डिटेल जानकारी ली जा सकती है, धन्यवाद.
निशा: सोनू, पिज्जा माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही बनता है.
निशा: अंजली, पिज्जा के लिये कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है, माइक्रोवेव में पिज्जा अच्छा नहीं बनता है.
निशा: मैं इसे लिखने की अवश्य कोशिश करूंगी
mam, kya hum pizza sauce ke place par maggi / kissan tomato sauce or chilli sauce ka mixture lga sakte hia
please jaldi reply kijiyega mam or mam please pine apple cake kireceipe bhi btaye.
निशा: किरन, पिज्जा सास में मीठा नहीं होता है, वह अलग होता है. पाइन एपल केक की रैसिपी मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: जोया, पिज्जा को बिलकुल बताये गये अनुसार बेक करना है, ये कन्वेक्सन पर ही तो बनाया है.
mam bht bht shukriya aapka.mujhe batane wala koi nahi tha..ghar ke pass bhi kisi ko pizza banana nahi aata..aapki receipe se bht help mili.....u teach me like a mom.
thank you so much
निशा: संध्या, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, आटे को फरमेन्ट करने के लिये, यीस्ट डालना आवश्यक है, यीस्ट की जगह आप फरमेन्ट मैदा डालकर आटा लगायें तो भी आटा फरमेन्ट हो जाता है.
nisha ji u r advice is soo.. quite but is its possible ki we make pizza without macro wave because i have no any microwave so tell me same other alternative option by which i make a health and safe pizza.
regard
harendrayadav.
निशा: हरेन्द्र, पिज्जा को ओवन, तंदूर और तवे पर भी बनाया जा सकता है.
maine shop me jab olive oil manga to vo mujhe figaro company ka olive oil dene lage aur kehne lahe ki baccho ki malish aor khana banane me use hone wala olive oil same hota hai kya ye sahi hai ya phir mai unse kaun sa olive oil mangu. iam tooooo confused . isi wajah se oilve oil wali koi bhi reciepe try nahi kar pati hu. plz batayiye kya karu?
निशा: ज्यो, फिगारो ओलिव ओइल है, दुकान दार ने सही बताया है, ये ओइल खाना बनाने में प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: शैलजा, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, इसे आटे को फरमेंट करने के लिये डाला जाता है, पिज्जा तवे पर ही बनाया जा सकता है.
निशा: पायल, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
mai janna chahti hu ke agar ghar m microvave available na ho to kya pizza ko kisi aur tarike se bake kia ja skta hai???
plzzzzzzzz reply kijiega....
and u nd ur recipes are awsm... tnx 4 them....
निशा: तनवी, पिज्जा को तवे पर भी बनाया जा सकता है.
.
निशा: मंजू, मैं जल्दी ही पिज्जा बनाने का वीडियो बनाऊंगी, धन्यवाद.
निशा: हिमांशु, अजीनोमोटो आवश्यक नहीं है, आप इसके बिना ही अच्छी चाऊमीन बना सकते हैं.
निशा: अनन्या, बेकिंग के लिये ओवन अच्छा है, लेकिन माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेने से ओवन और माइक्रोवेव में होने वाले दोंनो काम हो जाते है, बेकिंग भी अच्छी होती है.
निशा: सुमित, पिज्जा को पैन भी बनाया जा सकता है, मैं वो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मधु, यीस्ट के साथ दही यूज करने की आवश्यकता नहीं है.