पफ पेस्ट्री बिस्किट - Puff Biscuits Recipe


पफ पेस्ट्री शीट्स से पफ वेज रोल, पफ पेस्ट्री, या पनीर मरोडी तो बना ही सकते हैं लेकिन आपको तुरत फुरत स्वादिष्ट बिस्किट चाहिये और घर में पफ पेस्ट्री शीट्स हो तो पफ बिस्किट का कोई विकल्प नहीं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Biscuits

  • पफ पेस्ट्री शीट्स

विधि - How to make Puff Biscuits
पफ बिस्किट्स के लिये आपको पफ पेस्ट्री शीट्स चाहिये. आप पफ पेस्ट्री शीट्स बाजार से ला सकते हैं. यदि आपके यहां पफ पेस्ट्री शीट्स उपलब्ध न हो तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं. हम पफ पेस्ट्री शीट्स एक महीने में एक बार बना कर फ्रीजर में रख देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसे उपयोग करते रहते हैं. पर पेस्ट्री शीट्स बनाने की विधि निम्न है.

यदि आपने पफ पेस्ट्री शीटस फ्रीज की हुई हैं तो इन्हें फ्रीजर से निकाल कर 4-5 घंटे पहले निकाल कर रख दीजिये या फिर तुरन्त निकाल कर माइक्रोवेव से डिफ्रोस्ट कर लीजिये.

पफ पेस्ट्री शीटस को बेलने के लिये किसी बोर्ड पर रखिये, सूखा मैदा छिड़क कर और थोड़ा बड़ा कर लीजिये और अपने मन पसन्द आकार या (1 1/4*1 1/4)" के चौकोर टुकड़े काट लीजिये. इसी प्रकार सारे पफ पेस्ट्री शीट्स के टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को पहले से 230 सेग्रे. पर गरम कीजिये, पफ पेस्ट्री बिस्किट के लिये काटे गये टुकड़ों को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाइये. ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.

ओवन का समय समाप्त होने के बाद ट्रे बाहर निकालिये और बिस्किट्स को पलट कर ट्रे को फिर से ओवन में रखिये और ओवन को 180 सेग्रे. पर सैट करके 15 मिनिट के लिये लगा दीजिये. अगर पफ पेस्ट्री बिस्किट नरम लग रहे हों तो आप ओवन को 160 सेग्रे. पर सैट करके 10 मिनिट के लिये पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को कुरकुरे होने के लिये रखिये.

कुरकुरे पफ पेस्ट्री बिस्किट बन कर तैयार हो गये हैं. ताजा और स्वादिष्ट पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को खाने के लिये बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये, बचे हुये पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बिस्किट्स निकालिये और खाइये.

पफ चीज बिस्किट्स - Puff Cheese Biscuits Recipe
बनाने के लिये पफ पेस्ट्री शीट्स लीजिये, एक शीट पर कद्दूकस किया, मसाला मिला हुआ पनीर डालिये, दूसरी पफ शीट इसके ऊपसे से ढक दीजिये और दोंनों को दबाव देते हुये थोड़ा पतला बेल दीजिये, अपने पसन्द के अनुसार चाकू से 2 या 4 टुकड़े कर लीजिये.

जिस तरीके से साधारण पफ पेस्ट्री बिस्किट बेक किये है उसी तरीके से पफ चीज बिस्किट बना लीजिये.

खारी बिस्किट - How to make Bombay Khari Biscuits
खारी बिस्किट विशेष रूप में मुम्बई में अधिक प्रचलित हैं. यह पफ पेस्ट्री का ही भारतीय संस्करण है. इसे भी पफ पेस्ट्री शीट्स से बना सकते हैं. पफ पेस्ट्री को चौकोर या लम्बे आकार में काटिये और इसके ऊपर अजवायन छिडक कर बेक कर लीजिये.

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • manisha on 10 February, 2011 15:45:55 PM
    nishaji. simply amazing. i also looking for this recipe from long time. thank u so much. will try this for sure.
    Reply
  • aruna on 10 February, 2011 19:11:06 PM
    simple and tasty recipe.thanks
    Reply
  • chetan on 11 February, 2011 12:26:48 PM
    hello nisaji, kya in puff pastry biscuit ko gas tandoor me banaa sakte hai aur kitni der tak. please urgent reply thank u .

    निशा:
    चेतन, जी सेक सकते हैं.
    Reply
  • mannu on 11 February, 2011 13:55:14 PM
    nice recepie,kya hum puff pastry biscuits par icing sugar,lagakar meethe biscuits bana sakte hai? ``Britannia little hearts´´,ke biscuit jaise.PLZ REPLY.

    निशा: मनु, ये तो नमकीन पफ बिस्किट हैं. आप इन्हैं मीठे करके देखिये और कैसे लगे बताइये.

    Reply
  • meena on 12 February, 2011 15:38:47 PM
    thanks, kya in puff pastry biscuit ko bati oven me banna sakte hai.

    निशा: मीना, बना लीजिये.
    Reply
  • shobhika on 14 February, 2011 23:31:46 PM
    ye puff pastry sheets kahan milti hai....

    निशा:
    शोभिका, आप पफ पेस्ट्री शीट घर में बना लीजिये, आसानी से बन जाती है, बनाने का तरीका इसी कालम में पढ़ सकती हैं.
    Reply
  • Sonu on 23 February, 2011 02:57:41 AM
    Hi Nisha Ji,
    I tried making puff pastry sheets as per your recipe. At every step, butter was coming out and making it sticky. I managed to roll the sheet using dry flour. When i baked it, it was not crispy like khari biscuit but hard. though it got layers but few layers were thick. Can you please tell that where i was wrong? Is it because of using too much of flour while rolling.
    Thanks a lot

    निशा: सोनू, मक्खन बाहर आता है इसका अर्थ है कि आपने इसे फ्रिज में पर्याप्त ठंडा नहीं किया. यदि मक्खन बाहर आता है तो आप वहां आटा लगा लीजिये
    आटा नरम गूथना होता है और हल्का दबाव देते हुये गूथना होता है. बार बार बनाने से ये सारी समस्या दूर हो जायेगी.
    Reply
    • Sonu on 23 February, 2011 22:17:10 PM
      Thanks Nisha ji,
      Reply
  • Pawan on 06 December, 2011 15:26:30 PM
    nisha ji agar ghar me elect ओवन nahi ho to gas ओवन par bana sakte he....?

    निशा:
    पवन जी हां बना सकते हैँ.
    Reply
  • kiran on 22 December, 2011 15:41:49 PM
    Mam,thank you so much bahut accha puff biscuit. bane i need you always
    Reply
  • tripti on 25 December, 2011 11:55:22 AM
    mere puf pestry aap jaisi ni bani......

    निशा: त्रिप्ति, परफैक्सन के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है, आप भी इसी तरह की पफ पेस्ट्री बना लेंगी.
    Reply
  • namrata on 09 January, 2012 20:55:56 PM
    Your just awesome..
    Reply
  • dolly on 15 January, 2012 20:14:37 PM
    kya ise cooker m v bna skte h.

    निशा: डोली, बनाये जा सकते हैं.
    Reply
  • dolly on 18 January, 2012 14:20:18 PM
    hmne ise cooker m bnaya par y phula nhi kya ghi jyada hone s v nhi phulta h,pls rply,kis wajh s nhi phula pls hme bataye.

    निशा: डौली, यदि पफ पेस्ट्री शीट्स अच्छी बनी हो तो पफ बिस्किट फूलते हैं, लेकि पफ बिस्किट सेकते समय तापमान भी पर्याप्त होना चाहिये, ज्यादा धीमी आग पर और ज्यादा तेज आग पर बिस्किट नहीं फूलेंगे.
    Reply
    • dolly on 24 January, 2012 16:14:43 PM
      hmne ise cooker m bnaya tha,pls aap btaiye k gais ko hm slow pr rakhe medium,y phir tez pr. निशा: डौली, पफ पेस्ट्री शीट ओवन में बनाई जाती है, आप इसे कुकर में बना रही हैं, मीडियम गैस पर 15- 18 मिनिट बेक होने दीजिये, और फिर चैक करके, अगर वह ब्राउन और क्रिस्पी न हुई हो तब धीमी गैस पर 7-8 मिनिट क्रिस्पी कर लीजिये.
      Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad