कुलचा - Kulcha Recipe

कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं. आप इन्हें आलू, पनीर भर कर भी बना सकते हैं या जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो बिना कुछ भरे हुये नरम गरम प्लेन कुलचे खाने का मज़ा जो खाये वही जाने.
- Read this recipe in English - Kulcha Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kulcha
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2टेबल स्पून
- दही - 1/4 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- कसूरी मैथी या हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Kulcha
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान लीजिये. मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डाल कर, सारी चीजों को इसी जगह पर मिलने तक मिलाईये और अब मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, आटे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये. आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये.
गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये. गर्मी के दिनों में आटा 4-5 घंटे में और सर्दी के मौसम में आटे को 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है. कुलचे का आटा फूल गया है, कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है, प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर दबाकर कर चिकना कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को बराबर के 8-10 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, या जितने बड़े कुलचे बनाने हो उतना आटा तोड़िये और लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, यदि तवा पर बना रहे तब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर गोल कीजिये और बेलन की सहायता से 5-7 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटाई में बेलिये (जिनको प्रैक्टिस है वे कुलचे को हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर हथेली और उंगली की सहायता से बहुत ही अच्छी तरह बढ़ा लेते हैं).
बेले गये कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मैथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, कसूरी मैथी की सतह को ऊपर करते हुये कुलचे को गरम तवे पर डालिये. ऊपर की तरफ बबल आने या फूलने के बाद पलट कलचा पलट दीजिये. निचली तरफ हल्की ब्राउन चित्ती आने पर ऊपर थोडा सा घी लगाइये, कुलचे को पलटिये, दूसरी तरफ भी थोड़ा सा घी लगाइये, कुलचे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ कुलचा कैसरोल में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचा इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

यदि आप कुलचा तुरन्त परोसना न चाहे और ओवन या तंदूर में कुलचा बना रहे हैं तब ओवन को 300 सेग्रे. पर या तंदूर को गरम कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, बेला गया कुलचा ट्रे में रखिये (एक साथ 2 कुलचे आ जाय तब 2 कुलचे रख लीजिये). ट्रे को ओवन में रखिये, 2 मिनिट में कुलचा पूरी तरह फूल जाता है, ये कच्चा नहीं रहता, आप इन्हैं इस तरह बनाकर रख सकते हैं और परसते समय फिर से तवा पर घी लगाकर सेक कर दे सकती हैं.
कुलचे को ओवन से निकालिये और उस पर घी लगाकर, मटर के छोले (Matar Chole) चटनी, दही या अचार के साथ परोसिये.
- चार सदस्यो के लिये
- समय - 50 मिनिट, आटा लगाने के लिये 10 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 40:
bahut achhi aur tasty recipe thanksssssssssss
Thanx for this recipe
isme doodh kab dalana he shayad dahi,tel,namak aur chini ke sath hi dalna hoga pls reply.
निशा: वसुन्धरा, आटे लगाने के लिये दूध या पानी किसी को प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: प्रतिभा, कुलचे के लिये तो आप अपने माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान में बेक कर लें. माइक्रोवेव का अधिकततम तापमान सामान्यतया यह 220 से. होता है.
निशा: अवश्य कर सकते हैं.
aapka kulcha fulla hua hai, par mkt mein fluffy nahi hota
निशा: अंजली, घर में बना कुलचा ज्यादा स्वादिष्ट है.
i want to know that we have to punch down the raised flour like we do in pizza kneaded flour to remove the air bubbles in the kneaded flour.
निशा: मीनाक्षी, जी उसी तरह.
निशा: सुप्रिया, धन्यवाद.
i want to make this kulcha tomorrow,can i make the atta today( do all the process except baking) , keep it in the fridge and take it out 1hour before baking?
निशा: मीनाक्षी, जी हां आप सही कर रही हैं.
i want to know to raise or double the kneaded flour, can i keep in the sun covered with towel or cover the bowl with cling film because last time when i kept the kneaded flour in the kitchen covered with towel it didnt double up.
please reply soon
निशा: आप आटे को टावल से ढककर रखे रहने दीजिये, कभी कभी आटे को डवल होने में समय अधिक लगता है.
Namaste, kya baking soda or baking powder alag -alag hota hai, if yes than what is the difference
निशा: दीप्ति, दोंनो अलग होते हैं और दोनों में अन्तर वेवसाइट पर पहले से लिखा है.
निशा: मुस्कान, धन्यवाद.
for learning the receipes of delicious food.
निशा: जी हां डौली बना लीजिये.
how r u?
this is very simple and tasty.
i like this recipe.
निशा: निशा: आप बीच वाली शैल्फ पर, रखकर कुलचे बना सकती हैं.
This recipe was really amazing, just wanted to ask can i use wheat flour instead of maida.
निशा: प्रग्या, गेहूं के आटे से भी कुलचे इसी तरह बनाये जा सकते हैं.
निशा: अम्रिता, आग धीमी रखें और कुलचा को ऊपर से ढककर सेके, वह अच्छा बनेगा.
निशा: पूनम हम जल्दी ही इसका वीडियो बनायेंगे.
निशा: अवश्य बन सकता है. इसके वीडियो को देखिये
निशा: नमिता, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के वारे में डिटेल जानकारी के लिये वेवसाइट पर लिखा हुआ आर्टीकल पढ़ सकती है, सर्च बटन पर बेकिग पाउडर लिखकर आर्टीकल सर्च किया जा सकता है. कुलचा के लिये हमने वीडियो बना दिया है, उसमें तवे पर कुलचा बनाया है, आप उसे देख लीजिये आपकी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
ur kulcha recipe is simply FABULOUS..it made my day..actually dinner..:)was just awsome ..not to mention i prepared ur palak paneer recipe..gr8 combo..thanx a million