अमरूद की सब्जी Amrood Sabzi Recepie

अमरूद का फल खाने में स्वादिष्ट और गुणकारी होता ही है लेकिन अमरूद की सब्जी का खास खट्टामिट्टा अनोखा स्वाद आपको बहुत पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amrood ki Sabzi

  • अमरूद - 500 ग्राम (4-5 मीडियम आकार के)
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही - 1/4 कप
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 8
  • लोंग - 4
  • दालचीनी - एक टुकड़ा
  • बड़ी इलाइची - 2
  • लाल मिर्च - 1-2 पिंच
  • किशमिश और काजू - 10--10
  • नमक - स्वादानुसार (2/3 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Amrood Sabzi

सब्जी बनाने के लिये अमरूद एकदम पके न हों, अमरूद थोड़े सख्त हो तो ज्यादा अच्छा है. अमरूद को अच्छी तरह धोकर, पानी सुखा लीजिये. अमरूद को काट कर मीडियम आकार के टुकड़े कीजिये और बीज निकाल दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये. अदरक छिलिये, धोकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजों को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये. दही मिलाकर एक बार और मिक्सर में चला दीजिये.

काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छील कर मोटा कूट लीजिये. किशमिश के डंठल तोड़कर धो लीजिये, काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुन जाने पर हींग, कुटे मसाले, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, बिलकुल हल्का सा भूनिये, टमाटर दही का पेस्ट डालिये और मसाले को 2-3 मिनिट या मसाले के दानेदार होने तक भूनिये, भुने मसाले में कटे अमरूद, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, नमक, किशमिश और काजू डालिये और 1 मिनिट चमचे से चलाते हुये भूनिये. सब्जी को ढककर धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक पका लीजिये, अमरूद नरम हो गये हैं.

सब्जी में आवश्यकतानुसार या आधा कप पानी मिलाइये, उबाल आने के बाद और 2-3 मिनिट तक धीमी आग पर अमरूद की सब्जी को पकने दीजिये. अमरूद की सब्जी बन गई है, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.

अमरूद की सब्जी (Amrud Ki Sabzi) को प्याले में निकालिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम अमरूद की सब्जी (Amrood Ki Sabzi) चपाती, परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • Micks on 06 February, 2011 04:21:39 AM
    hmmmn....
    "Master chef india" me bi batayi thi ye recipe, nisha ji aap next time master chef me zaroor try kijiyega, mai pakka aapko vote karungi....
    awesome efforts....
    Reply
  • Neeti on 07 February, 2011 14:25:06 PM
    Rite , ye recipe mcfindia mei aayi thi . Faldaari korma k naam se
    Thanks Nisha ji
    Reply
  • bhawna on 19 February, 2011 14:57:58 PM
    oh ye padh kar hi muh me paani aa gaya aaj try karungi.thanks nisha ji.
    Reply
  • sneha on 10 June, 2011 10:15:51 AM
    Mere paas Microwave nahi hai pher bhe kya cake bana sakte hai Please mujhe ye batayen pls ans in hindi.

    निशा:
    स्नेहा, आप बेकिंग कालम चौकलेट केक कुकर में बनाइये पढ़ सकती हैं, इसी तरह से कोई भी केक कुकर में बनाया जा सकता है.
    Reply
  • sarita verma on 18 August, 2011 12:38:40 PM
    amarood ki sabji ki recipie bahut pasand aayee.kya apple ki sabji banai ja sakati hai.
    Reply
  • Neetu Roy on 26 November, 2011 21:35:21 PM
    निशा: स्नेहा, आप बेकिंग कालम में, चौकलेट केक कुकर में बनाइये पढ़ सकती हैं, इसी तरह से कोई भी केक कुकर में बनाया जा सकता है.
    Reply
  • arun patidar on 07 December, 2011 15:36:20 PM
    amrud ki sabji mene aaj hi banai thi ,maje
    aa gaye
    Reply
  • reshma on 16 December, 2011 22:30:48 PM
    tasty looking yummy
    Reply
  • uma shukla on 22 December, 2011 12:44:23 PM
    NISHA JI AMROOD KI CURRY I MADE IT &EVERY BUDDY IN MY HOUSE LIKED IT SO MUCH.THEY JUST LOVED IT THANK YOU.
    Reply
  • swati garg on 05 January, 2012 15:58:00 PM
    thanx nish ji i like it plz tell me how to make dhaniya masala powder in home plz reply me
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad