सरसों के पत्तो की चटनी - Mustard Leaves Chutney Recipe

आप सरसों के दानों की बनी चटनी तो पसन्द करते ही होंगे और सरसों कसून्दी (Kasundi)भी. लेकिन क्या आपने सरसों के पत्तों से चटनी बनाई है? सरसों के एकदम मुलायम कोमल पत्ते से बनी खास चरपरे स्वाद वाली चटनी आपको बहुत पसन्द आयेगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mustard Leaves Chutney

  • सरसों के मुलायम पत्ते - 200 ग्राम (कटी पत्तियां 2 कप)
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • आम का अचार - 3-4 फांक

विधि - How to make Mustard Leaves Chutney

सरसों की मुलायम पत्तिया लेकर 2 बार साफ पानी से धोइये, पानी हटाने के बाद इन पत्तियों को मोटा मोटा काट लीजिये.

हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक छील कर धो लीजिये.
सरसों की कटी पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, नमक और आम का अचार मिक्सर जार में डालिये और बारीक पीस लीजिये.

पिसी हुई चटनी को प्याले में निकाल लीजिये और गरमा गरम खिचड़ी या खाने के साथ परोसिये और खाइये. आम तौर पर यह चटनी बिहार और झारखंड के इलाके में बनाई जाती है. आप इस चटनी को पकौडे के साथ साथ सैन्डविच, मोमो और पीत्जा के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं.

सुझाव: आप लहसुन पसन्द करते हैं तब चटनी में 4-5 लहसुन की कली छील कर डाल लीजिये.  यदि आपके पास आम का अचार नहीं है तो नीबू का रस भी प्रयोग कर सकते हैं.


recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 2:

  • Niharika on 04 February, 2011 07:45:23 AM
    I just made Mustard leaves Chutney and it is very delicious. Thanks Nisha
    Reply
  • rekha on 20 April, 2011 16:05:44 PM
    nisha ji, main jis city mein rehti hoon waha sarso ke patte nahi milte.Isliye kafi sallo se maine sarso ka saag bhi nahi khaya.Aap mujhe sarso ke dano ki chutney banana hi bata dijiye.

    निशा: रेखा, सरसों के दानों से कसूंदी चटनी बनाने का लिंक निम्न है
    How to make mustard Kasundi
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad