Methi Dhebra Recipe- Gujarati Methi na Dhebra Recipe in Hindi - મેથી ના ઢેબરા


ढेबरा कढ़ाई में पूरी की तरह तल कर या तवा पर परांठे की तरह सेक कर, दोंनो तरह से बनाया जाता है. आपको जिस समय जिस तरीके से सुविधा लगे उस तरीके से गुजराती मैथी ढेबरा (Gujarati Methi Na
Dhebra) बना डालिये.

सर्दियो के मौसम में हरी मैथी और बाजरे का आटा बाजार में मिलता है. हरी मैथी (Fenugreek Leaves) न मिलने पर कसूरी मैथी (Kasoori Methi) भी डाल सकते हैं. सर्दियों में यह लजीज गुजराती मैथी ढेबरा (Gujarati Methi Dhebra) बनाकर जरूर खाइये.

Ingredients for Gujarati Methi Dhebra

  • बाजरे का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
  • गेंहूं का आटा - 175 ग्राम (1.5 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
  • मक्के का आटा - 50 ग्राम (1/3 कप)
  • हरी मैथी पत्तियां - 2 कप
  • तिल - एक टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • खट्टा दही - 200 ग्राम (1 कप)
  • गुड़ - 1 छोटी चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - ढेबरा तलने के लिये

विधि - How to make Gujarati Methi Dhebra

बाजरा का आटा, गेहूं का आटा, सूजी और मक्के का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये.

मैथी की पत्तियां धोइये और पानी हटाकर बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये, बीज हटाकर बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये और पेस्ट बना लीजिये. दही में गुड़ अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.

आटे के बीच में जगह बनाइये,गुड़ मिला दही, 1 टेबल स्पून तेल और सारे मसाले डालिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी बनाने जैसा आटा गूथ लीजिये. गुथे आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद गुथे आटे को अच्छी तरह मसल कर ठीक कीजिये. अब इस आटे से छोटी छोटी(एक नीबू के बराबर) लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक लोई उठाइये, तेल या सूखे आटे की सहायता से गोल, थोड़ा मोटी, 3 इंच व्यास की पूरी बेलिये और गरम तेल में डालिये. कलछी से दबा कर ढेबरा को फुलाइये और पलट कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ढेबरा को बास्केट या प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर निकाल कर रखिये. दूसरा ढेबरा बेल कर इसी तरह गरम तेल में डालिये, एक बार में 2-3 ढेबरा डालकर, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे लोइयों से इसी प्रकार सारे ढेबरा बना कर तैयार कर लीजिये.

तवे पर ढेबरा बनाने के लिये, तवा आग पर रख कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा आटा तोड़कर लोई बनाइये, तेल या सूखे आटे की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में गोल परांठे के जैसा पतला बेलिये. बेला हुआ ढेबरा गरम तवे पर डालिये और तेल लगाकर दोनों तरफ पलट कर अच्छी तरह ब्राउन होने तक सेक कर निकाल कर डलिया या प्लेट में रखिये. ठंडा होने पर ढेबरा कैसरोल में रख लीजिये.

ढेबरा को अचार या चटनी के साथ खाइये, आप ढेबरा के साथ आलू मटर मसाला सब्जी भी बना सकते हैं इस सब्जी के साथ ढेबरा का स्वाद लाजबाव लगता है.

ढेबरा को फ्रिज में रख कर 5 - 6 दिन तक खाया जा सकता है. फ्रिज में रखा ढेबरा (Gujarati Methi Dhebra) निकालिये और गरम कजिये और खाइये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये,
  • समय - 1 घंटा
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 16:

  • Sunanda on 27 January, 2011 10:27:58 AM
    Methi Dhebra recipe looks nice
    Reply
  • Neeti on 27 January, 2011 10:34:03 AM
    Thankss Mam for this recipe maine ye khaya to tha par mujhe pata nahi tha ki yeh kis aate se banta hai .......... thanks is recipe ke liye .... Aap gujrati Bhhakri (Roti) ki recipe batayengi plssss
    Reply
  • mannu on 27 January, 2011 13:19:53 PM
    recepie tasty lag rahi hai,aap ``khakra´´ ki recepie batanygi plz.
    Reply
  • SG on 28 January, 2011 21:04:56 PM
    Nishaji,

    I am impressed by the new recipes, and this one looks really delicious! Thanks so much. I also like the way you photograph things, show all ingredients organized together, and the steps.

    Regards,
    ShubhG
    Reply
  • priya on 28 February, 2011 12:20:11 PM
    is it alright if i use gehu ka atta instead of bajre ka atta and makki ka atta?

    निशा: प्रिया, जी हां गेहूं के आटे और सूजी से भी अच्छा स्वाद आयेगा.

    Reply
  • meenakshi gangwar on 18 March, 2011 13:46:06 PM
    nisha ji agar main bajre ki jagah jowar ka aata use karun to chlaega??

    निशा:
    मीनाक्षी, आपआप बाजरे की जगह ज्वार की आटे का प्रयोग भी कर सकती हैं.
    Reply
  • Dipiks on 06 April, 2011 12:47:18 PM
    Nishaji mere ghar me bahut sara dalda ghee rakha hai. plz mujhe bataye use use kaise karu, kunki kuchh bhi fry karne baad wo chipak jata aur khane me muh me ata hai.plz plz plz.

    निशा: दीपिका, डालडा का यूज तो चीजों को फ्राई करने, मठरी, शकरपारे या स्वीट बनाने या पूरी तलने में किया जाता है लेकिन आपको इसका स्वाद ही नहीं पसन्द आ रहा है, फिर तो आपको ही सोचना हो कि इसे खतम करना है. मैं नमकीन चीजें रिफाइन्ड और स्वीट बनाने के लिये देशी घी का स्तेमाल करती हूँ.
    Reply
  • manju on 11 April, 2011 18:57:45 PM
    hi nishaji,itried dhebra three four times taste was nice but dhebra does puff please tell me the reason.please reply soonnnnnnnnnnnn.

    निशा:
    मंजू, आटे को गूथ कर आधा घंटा रखा रहने दें, शुमिल शुमिल कर चिकना करें, तेल को पर्याप्त गरम होने दें (पर्याप्त गरम तेल में आटे का कोई टुकड़ा डालने पर, आटे का टुकड़ा तुरन्त तैर कर ऊपर आ जाता है, ढेवरा तेल में डालने से पहले गरम तेल को टैस्ट करें).
    Reply
  • manju on 12 April, 2011 19:53:34 PM
    thanks nishaji
    Reply
  • niharika on 16 April, 2011 17:43:40 PM
    Hi Nishaji,khakhra or fafda ki ek recepi hoti hai kya,agar nahi to plz khakhra ki recepi kya hai plz bataye.

    निशा:
    निहारिका, फाफड़ा की रैसिपी आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं. खाखरा भी होते हैं.
    Reply
  • manju on 27 April, 2011 13:14:07 PM
    thanks nishaji i made dhebra now all puffs properly.thanksssssssssssss.

    Reply
  • Parul on 10 May, 2011 12:29:31 PM
    Hi Nishaji,
    i have only wheat atta and besan right now and always (living outside india so other attas r not always easily available).so pls tell me atta proportion that i can take.pls reply soon.

    निशा:
    पारुल, आप 3 कप गेहूं का आटा और 1 कप बेसन ले लीजिये.
    Reply
  • Manisha on 18 November, 2011 12:47:40 PM
    Nishaji, can i use besan instead of makke da atta?

    निशा:
    मनीषा, बेसन डाला जा सकता है, लेकिन मक्का के आटे का स्वाद कुछ अलग होता है.
    Reply
  • Ayushi on 15 December, 2011 20:20:45 PM
    Itna achhi recipe ko aap logo ne methi dhebra name kyon rakha hai name change kijiye.
    Reply
  • nitima on 17 February, 2012 21:30:49 PM
    can we used palak instead of methi
    निशा: नितिमा, जी हां आप पालक भी यूज कर सकती हैं.
    Reply
  • bhatinima on 18 March, 2012 20:25:40 PM
    loaki ke muthiye pls bahaye
    निशा: लौकी मुठिया की रेसीपी निम्न है
    How to make Lauki Muthiya
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad