गुजराती कढ़ी - Gujarati Kadhi Recipe

गुजराती कढ़ी, (Gujarati Kadhi) पकोड़े वाली कढ़ी से थोड़ी पतली होती है. करी पत्ता और सरसों की महकती ये कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बनाने में एकदम आसान है.
Read this recipe in English - Gujarati Kadhi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gujarati Kadhi
- दही - 400 ग्राम (2 कप)
- बेसन -- 80 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हींग - 2-3 पिंच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 ( बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस किया(एक छोटी चम्मच पेस्ट)
- नमक - स्वादानुसार ( 1 1/2 छोटी चम्मच)
- गुड़ या चीनी - एक छोटी चम्मच
- साबूत लाल मिर्च - 2
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( छोटा छोटा कटा हुआ)
विधि - How to make Gujarati Kadhi
दही थोड़ा खट्टा और फुल क्रीम हो तो कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
बेसन को छानिये, दही और बेसन को मिलाकर मिक्सर में फैट लीजिये. दही और बेसन के घोल को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, दही से तीन गुना (1.2 लीटर या 6 कप) पानी इस घोल में डालकर मिला दीजिये. कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, सरसों, मैथी के दाने डालिये(आग धीमी रखिये). जीरा, मैथी भुनने पर करी पत्ता, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मिलाइये, हल्का सा भूनिये.

भुने मसाले में कढ़ी का घोल डालिये. तेज आग पर कढ़ी में उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. कढ़ी में उबाल आने के बाद चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये, कढ़ी में नमक और चीनी डाल कर मिला दीजिये, आधा हरा धनियां और लाल मिर्च भी कढ़ी में डाल दीजिये, कढ़ी को धीमी आग पर 15 मिनिट तक पकने दीजिये.
कढ़ी बन गई है, कढ़ी को प्याले में निकालिये. कढ़ी को सजाने के लिये, छोटी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक चौथाई छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़्काइये, आग बन्द कर दीजिये, साबुत लाल मिर्च और 1-2 पिंच पिसी लाल मिर्च डालिये. तड़के को कढ़ी में डालिये और बचा हुआ हरा धनियां भी कढ़ी (Gujarati Kadhi) में डालकर मिला दीजिये.
गरमा गरम गुजराती कढ़ी चावल या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
It is useful to give ingredients required both in weight (grams) and volume (cup) because we generally do not have weight measurements in our kitchens. As here given for this recipe, please modify for other recipes also.
Thanks a lot.
निशा: श्रुति, कुछ लोग बिना हल्दी डाले कढ़ी बनाते हैं. बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: पारुल क्या खिचड़ी और चावल के साथ हल्दी की कढ़ी और बिना हल्दी की कढ़ी अलग अलग बनाई जाती है.
safed kadhi aur haldi wali kadhi dono ek hi tarike se banai jati he...sirf 1 me haldi aati he to dusre me nahi aati...(safed kadhi me jeera, tej pata, laung, raai, laal mirchi-sukhi, green mirchi, mithee nim ke patte, hing, methi ke daane, adrak, namak sabhi besan, dahi, chini ke sath dalate he...) swad achha aata he.
निशा: पारुल, धन्यवाद.
निशा: ऊषा, आप गुजराती रैसिपी खान्डवी के बारे में जानना चाहती हैं, तब उसे आप वेवसाइट के सर्च बटन पर लिखकर सर्च करके देख सकती हैं.