ब्रेड का हलवा - Bread Halwa Recipe

ब्रेड का हलवा बनाने के लिये आप सूखी ब्रेड का चूरे से ब्रेड का हलवा बना सकते हैं. ब्रेड के छोटे छोटे टुकडे करके इसे घी में तल कर भी ब्रेड का हलवा बना सकते है लेकिन ब्रेड के छोटे छोटे टुकडों को कड़ाही में भूनकर हलवा बनाना अधिक सुविधा जनक लगता है.
आइये ब्रेड का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
- Read this recipe in English - Bread Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Halwa
- ब्रेड स्लाइस - 10
- दूध - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - आधा कप
- चीनी -100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- काजू - 12 -14 (छोटे छोटे काट लीजिये)
- बादाम 8-10 (छोटे छोटे काट लीजिये)
- इलाइची - 6-7 (इलाइची छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Bread ka halwa
आटे या मैदा किसी भी तरह की ब्रेड हलवा के लिये ली जा सकती हैं. यदि आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड भी ले सकते है. हर तरह के ब्रेड के हलवा (Bread Halwa) का अपना अलग स्वाद होता है.
ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये, घी में ब्रेड के टुकड़े डालिये, मीडियम और धीमी आग पर ब्रेड के टुकड़े सुनहरी होने तक भून लीजिये.

भुने हुये ब्रेड के टुकड़े में दूध और चीनी डालिये और लगातार चलाते हुये हलवा को पकाइये, चमचे से दबा कर ब्रेड के टुकड़ों को तोड़ दीजिये, 2 टेबल स्पून घी डालकर हलवे को चिकना होने तक पकाइये. थोड़े से काजू बचा कर हलवा में सारे कतरे हुये काजू, बादाम और इलाइची डालकर मिला दीजिये.
ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) तैयार है. ब्रेड के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवा के ऊपर पिघला हुआ घी और काजू डालकर सजाइये. गरमा गरम ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) परोसिये और खाइये.
- Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa
- Badam Ka Halwa, Almond Fudge
- Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa
- Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa
- Kaddu Halwa – Butternut Squash Halva Recipe
- Vermicelli Halwa – Sevai Halwa
- Groundnut Halwa Recipe
- Gajar Halwa Recipe
- Sooji ka Halwa
- Lauki ka halwa
- Moong ka Halwa
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
maine aapki kai recipee try ki sabhi achchi bani
aap plz. soyabean chaap bnane ki recipee likhe bina tari wali maine aapse pehle bhi req. ki per aapka koi reply nahi aaya i hope aap ab reply zarur karegi.
with regards
निशा: नियाति, आप ताजा ब्रेड सूखी ब्रेड कोई भी ले लीजिये.
निशा: धन्यवाद, प्रज्ञा
निशा: शेख, ब्रेड हलवा में मावा डाल कर बनाया जा सकता है.
निशा: अम्रिता, कोई भी ब्रेड ले लीजिये.
Jab meine ye first time banaya to mere ghar me sab ye poochne lage ye kiska banaya koi bazaar se khoya laker banya hai. une ye halwa bahut pasand aaya. Sabhi ye chahte hai jab holiday ho ye bane. aur koi halwan nahi khate iske alwa. thanks nisha madam,
निशा: धन्यवाद मंजू
thank you nishaji