पनीर मरोडी - Cheese Twist Recipe

पिछले सप्ताह हम लाजपत नगर की एक Eggless Bakery पर गये वहां के अचार मरोडी (Pickle Twist Puff) बहुत पसन्द आये. लेकिन उनमें मसाला बहुत तीखा था. हमारे फ्रीजर में पफ शीट्स रखी हुई थीं तो हमने उनसे पनीर मरोडी (Cheese Twist) बना डाला. आपको भी यह पनीर मरोडी (Cheese Twist) बहुत पसन्द आयेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Twist Recipe
- पफ शीट के टुकड़े - 2 या 4
- पनीर - कद्दूकस किया हुये एक चौथाई कप
- काली मिर्च - 2- 3 पिंच
- अमचूर पाउडर - 2-3 पिंच
- धनियां पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Cheese Twist Recipe
पनीर में मसाला मिला कर भरने के लिये तैयार कर कीजिये.
तैयार पफ शीट के 2 टुकड़े फ्रीजर से निकाल कर 2 घंटे पहले बाहर रख लीजिये. थोड़ी सी सूखी मैदा निकालिये, सूखी मैदा की सहायता से पफ शीट के टुकड़ों को पतला एक परांठे के जितना मोटा आयताकार बेल लीजिये.

एक टुकड़े पर पनीर की परत बिछाइये और दूसरा टुकड़े से ढक कर बेलन से थोड़ा बेल दीजिये, ताकि दोंनो परते आपस में चिपक जायं. जितने बड़े पफ मरोड़ी बिस्किट बनाने हों उसके हिसाब से इन्हैं चाकू या पिज्जा कटर से काट कर टुकड़े कर लीजिये.
कटे हुये बिस्किट को हाथ से उठाकर, इसको बीच से इस तरह मोड़िये कि वह पूरी तरह घूम जाय, आकार देकर प्लेट में रख दीजिये, इसी तरह सारे बिस्किट बनाकर तैयार कर लीजिये. सारे बिस्किट के ऊपर थोड़े थोड़े तिल या अलसी डाल सकते हैं.
बिस्किट को बेक करने के लिये, चिकनी की गई ट्रे में लगाइये. ओवन को 230 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. बिस्किट की ट्रे ओवन में रखिये, ओवन को इसी तापमान पर 15 मिनिट के लिये सैट कीजिये.

ओवन बन्द होने के बाद बिस्किट चैक कीजिये और फिर से ओवन को 200 सेग्रे. पर 10 मिनिट के लिये सैट करके बिस्किट बेक कीजिये. ओवन बन्द होने पर बिस्किट चैक कीजिये.
पनीर मरोडी (Cheese Twist) तैयार हैं, आप इन्हैं बच्चों को खाने के लिये दीजिये और बाद में यदि बचें तो एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये.
Related Posts
- How to make Puff Pastry Sheets at home?
- How to make Puff Vegetable Roll
- How to make Puff Pastry at home?
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
निशा: रेखा, इस लिंक को क्लिक कीजिये और पफ शीट को बनाने का तरीका डिटेल में पड़िये.
i believe you will win.
निशा: वीना, सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: अनीता, इलैक्ट्रिक तंदूर में तापमान नहीं सैट कर सकते, वह हमारी आवश्यकता से अधिक तापमान पर सैट होता है, आपको उसमें बेक करने के लिये, पेस्टृी को बार बार चैक करके, तंदूर को बन्द करके तापमान को कन्ट्रोल करना होगा.
निशा:नीति, तिल या खसखस भी डाले जा सकते हैं.
mam kya marodi ko kukar me cake ki tarah bana sakte hai mam please replyyyyyyy
निशा: अभिलाशा, ये कुकर में अच्छे नहीं बनते.
निशा: अभिलाशा, बिस्कुट तेल में भी तले जा सकते हैं लेकिन दोनों के स्वाद और टैक्सचर में फरक होता है.
aap puff pastry delhi me kaha se leti hai pls bata dijiy, banane ka time nahe hota mere pas, puff pastry se to jhatpat sab ban jayega. agar aap adress bata de to zyada acha hai.
निशा: परिकाश, हमने तो अपने घर पर ही इसे बनाया है, हमारे घरे के पास तो ये कहीं नहीं मिलती.
I was wondering if we can make it sweet as I have a sweet tooth. Kindly let me know that what can I put in their in order to make it sweet.
निशा: मनीषा, आप इनमें मीठा एपल जैम और मावा की मीठी फिलिंग बनाकर भर सकते हैं, धन्यवाद.