तिल गुड़ के लड्डू - Tilkut Recipe - Til Gud Ladoo Recipe

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilkut
- तिल - 500 ग्राम (4 कप)
- गुड़ - 500 ग्राम (टूटा हुआ 2/1/2 कप)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tilkut
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.

भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक( तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. तिल बहुत जल्द जल जाते हैं, ध्यान रहे कि तिल जले नहीं, जलने पर इनका स्वाद कड़वा हो जायेगा. भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.
गुड़ को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये.
पिघले गुड़ में भुने कुटे हुये तिल डालिये और अच्छी तरह मिलाइये. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.

हाथ से घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये(लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
तिल गुड़ के लड्डू (til gud laddoo) तैयार हैं, आप ये स्वादिष्ट लड्डू अभी खा सकते हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क होने के बाद आप उन्हैं एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू (Tilkut) निकालिये और खाइये.
सुझाव: आप चाहें तो साबुत तिल से लड्डू बना सकते हैं, तिल गुड़ लड्डू में अपनी मन पसन्द के सूखे मेवे भी मिला सकते हैं, लड्डू और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाते हैं.
इन्हें भी पढें
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
happy maker sankranti.
निशा: आपको भी शुभकामनायें दीपा जी
wish u happy maker sankranti..kya ham is mishran me phali bhi bhunkar dal sakte hai....
निशा: अनामिका, जी बिलकुल डाल लीजिये.
निशा: दीप्ती, बिलकुल धीमी आग पर गुड़ पिघला लीजिये, सिर्फ.
*HAPPY MAKAR SANKRANTI*
muje ye samaj nahi aaya ki ye ladoo kadak q ho jaate he?
plz reply.
निशा: निम्स,, आपको भी मकर संक्रान्ति मुवारक हो, धन्यवाद. आप लड्डू बनाइये, सारी चीजों का ध्यान रखिये, लड्डू एकदम मुलायम बनेंगे.
evam gyan aur prakash se aapka jeevan ujjwal ho jaye
निशा: अर्चना, आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, धन्यवाद.
} laddu's came out good ! bilkul kadak nahi they , just the way i like them . market wale pata nahi kyon itne hard hote hain . many thanx again . aapki ye site traditional indian khane ka khazana hai {and that too without pyaz lahsun !!}
निशा: मोना,आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं , धन्यवाद.
निशा अश्विनी,आपको भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं , धन्यवाद.
atul keshari ji
निशा: मीना, आपको भी मकर संक्रान्ति की शुभकामनायें.
HAPPY MAKARSANKRANTI
निशा: आपको भी शुभकामनाये
निशा: आपको भी शुभकामनायें
Nisha ji aap ke banaye til gud so nice mene bhi ghar par banaye sab ko bahot pasand aaye thankyou
Happy Makarshankranti & Lohri
I watch your video for Til Laddoo, It was very helpful for me.
Please whenever you post any new receipe then please forward to my gmail also
Thanks
Kiran
9311543277
Nisha Ji Maine aapke bataye huye tarike se til ke laddu banaye hain wah bahut hi achchhe bane..ikse liye aapko dhanyawad tatha Aapko Happy Makarshankranti
निशा: कविता, आपको भी मकरशंक्रान्ति की शुभकामनायें.
निशा: कविता, मैं मोतीचूर के लड्डू जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितु, तिल अगर ज्यादा गन्दे हैं तब आप उन्हैं पानी से धोकर साफ कर सकती हैं, लेकिन बाद में उन्हैं अच्छी तरह सुखाना होगा.
निशा: सिया, जी हां तिल को भुनना ही होगा.
नमस्ते निशा जी,
मुजे आपसे ये पुछना हे के ह्म लोग तील की चीकी बनाते हे तो उसमें गुड बराबर पक गया हे. ये केसे पता चलता हे. जीसे कहेते हे की पाया बराबर बनगया हे. मुजे उसके बारे बताईये .
में आप की सभी रेसीपी पढी हे, ओर मेने वो रेसेपी बनाई भी हे.
thanks
निशा:सलोचनाजी, आप तिल चिक्की रैसिपी वेवसाइट पर देख सकती है, रैसिपी पहले से उपलब्ध है, उसमें चाशनी के वारे में भी दिया गया है.
निशा: रितु, तिल को धूप में सुखा लीजिये.
निशा: रितु, तिल को सूती कपड़े पर डालकर घर के अन्दर ही एकदम पतला फैला दें, 2 दिन में तिल सूख जायेंगे
til k laddu