तिल मावा बाटी - Til Mawa Bati Recipe


मकर संक्राति पर तिल के व्यंजन बनाकर खाये जाते है, जैसे तिल के लड्डू, तिल की टिक्की, तिल कुटा इत्यादि. आपको तिल मावा बाटी भी बहुत पसन्द आयेंगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Mawa Bati
तिल - 500 ग्राम (4 कप)
मावा - 500 ग्राम (2 कप)
गुड़  - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
घी - 2 छोटी चम्मच
काजू - आधा कप
इलाइची - 10

विधि - How to make Mawa Bati
तिल को साफ कीजिये, कढ़ाई में तिल डालकर मीडियम आग पर भूनिये ( तिल चट चट की आवाज करते हुये भुनते हैं), तिल हल्के ब्राउन होने पर आग बन्द कर दीजिये.

भुने तिल को किसी थाली में निकाल लीजिये. आधा कप तिल साबूत बचाकर, सारे तिल मिक्सर से दरदरे पीस लीजिये.

मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये (यदि मावा भूनते समय मावा से घी निकल गया हो, तब भुने हुये मावा को प्लेट में निकाल लीजिये और कढ़ाई में घी छोड़ दीजिये इसी घी में गुड़ पिघला लेंगे, हमने 2 छोटी चम्मच घी लिया है उसकी आवश्यकता नहीं है).

20 काजू लम्बाई में साबुत 2 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, ये काजू हम तिल मावा बाटी के ऊपर चिपकायेंगे.  बचे हुये काजू बारीक 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

इलाइची छील कर बारीक कूट लीजिये.

गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में गुड़ डाल कर पिघलाइये. आग बन्द कर दीजिये, पिघले गुड़ में पिसे हुये तिल, भुना हुआ मावा, बारीक कतरे हुये काजू और इलाइची पाउडर सभी चीजें डालकर अच्छी तरह मिलाइये. तिल मावा बाटी के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और हाथ से दबाकर बाटी का आकार दे दीजिये, इस बाटी को साबुत तिल पर रख कर दबाइये और तिल चिपका लीजिये, बाटी के बीच एक काजू का टूकड़ा रखिये, हाथ से दबा कर लगा दीजिये, तिल मावा बाटी को थाली में लगा दीजिये. सारे मिश्रण से इसी तरह सारे तिल मावा बाटी तैयार करके थाली में लगा दीजिये.

लीजिये तिल मावा बाटी तैयार हैं, तिल मावा बाटी को 3-4 घंटे के लिये हवा में खुश्क होने के लिये छोड़ दीजिये. स्वादिष्ट तिल मावा बाटी  खाइये और बचे हुये तिल मावा बाटी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. जब भी आपका मन करे, कन्टेनर से तिल मावा बाटी निकालिये और 10 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव: मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कच्चा मावा या कम भुना मावा मिलाने से बाटी जल्दी खराब हो सकती है.

इन्हें भी पढें

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • Sunanda on 12 January, 2011 13:52:31 PM
    Til Mawa Bati looks very nice. I am making it now and would tell you about it in evening.
    Reply
  • sunanda on 13 January, 2011 12:26:29 PM
    My mawa Bati is very very tasty. Thanks for this til Mawa Bati recipe

    निशा: सुनन्दा, धन्यवाद.
    Reply
  • Beena shah on 13 January, 2011 20:18:28 PM
    Til mawa batti were good to look and also very delicious. Thanks for the timely recipe just before sank rant.
    Reply
  • indra on 13 January, 2011 20:41:25 PM
    nishaji,gud melt karne ke liye ,ghee dalne ke turant baad gas band kar dena chahiye ????

    निशा:
    इंद्रा, घी डालिये, अब गुड़ डालिये और जैसे ही गुड़ पिघल जाय, आग बन्द कर दीजिये.
    Reply
  • anjita sharma on 16 January, 2011 17:50:57 PM
    nice recipe thanks...
    Reply
  • rajni on 22 February, 2011 08:15:01 AM
    Dear Nisha Madhulika,
    I came across your website by chance, and have been a regular visitor since then.My friends have also been introduced to it. Amazing recipes, absolutely true to their style. You very gracefully respond to demands and pressures of your readers. Thank you very much for a much loved recipe collection.

    निशा:
    रजनी, धन्यवाद.
    Reply
  • Renoo Raj on 11 November, 2011 15:57:17 PM
    Hai... Nisha ji aap mujhe Jalebi banane ki vidhi bataeye na Please

    निशा: रेनू, जलेबी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
    Reply
  • ओमप्रकाश मालवीया on 14 November, 2011 14:47:05 PM
    प्रिय निशाजी,
    कुछ दीनो बाद मेरे बच्चे का जन्म दिन आ रहा है में आप से निवेदन करता हु की आप केक जो कुकर में बनाते है उसका विडियो लोड करे
    मेरे यहाँ कुकर और बाटी सकने का ओवन है कृपा करके कुकर या बाटी ओवेन में केक बना कर दिखाए मेर साकारी हु इस लिए बहार से केक नहीं मगाना चाहता हु आप को बोहत आभार रहेगा धन्यवाद
    ओ. पी .

    निशा: ओमप्रकाश जी, आपके लिये कुकर में केक जल्दी ही बना रहे हैं.
    Reply
  • Aditya on 27 December, 2011 00:09:12 AM
    Nisha ji maine is recipe ko two times try kiya hai. Both of the times taste was too good. But baati banane ke liye jab main mixture ko haatho main lekar push karta hu to mixture bikhar jata hai. It is hard to give the baati shape or laddu shape to the mixture. Tab maine ise barfi ki tarah Ek tray me faila kar pieces bana liye.
    Pls suggest the solution.

    निशा: यदि मिश्रण ठंडा हो जाता है तो बिखरने लगता है. एसी परिस्थिति में आप इसमें थोडी मलाई या क्रीम या कन्डेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और मावा वाटी बना लीजिये.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad