Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव -

सोया चंक्स (Soybean Granules) प्रोटीन और फाइबर से भरे हुये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और चावल हमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट देते हैं. सोया चंक्स और चावल का पुलाव (Soya Wadi Pulao) एक पूर्ण पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है जो आप सब को बहुत पसन्द आयेगा.
- Read this recipe in English - Soya Chunks Pulao Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chunks Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- सोया चंक्स - एक कप
- घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काली मिर्च - 10-12
- लोंग - 4-5
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 2-3
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- नीबू - 1
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (कतरा हुआ
विधि - How to make Soya Chunks Pulao
चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
किसी बर्तन में 2 कप पानी गरम करने रखिये, एक चौथाई छोटी चम्मच नमक डालिये, पानी में उबाल आने पर सोया चंक्स पानी में डाल दीजिये आग बन्द कर दीजिये, बर्तन को प्लेट से ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और पतला लम्बा लम्बा काट लीजिये.

कुकर में पुलाव बना रहे हैं तब कुकर में घी डालिये, घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये (आग धीमी रखिये), जीरा भुनने के बाद, कुटा हुआ मसाला, कतरा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये.
पानी से सोया चंक्स निकालिये और भुने मसाले में डालकर मिलाइये. चावल से भी पानी हटाइये और मसाले में मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिय
भुने हुये चावल में चावल की मात्रा से दुगना पानी ( 2 कप ) डालिये, नमक और नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिये.
कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, 1 सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये, कुकर के ढक्कन की सीटी ऊपर करके आधा प्रेसर निकाल दीजिये (सारा प्रेसर खतम होने तक चावल ज्यादा पक जाते हैं). कुकर में बचा हुआ प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन हटाइये और पुलाव थोड़ा ठंडा होने दीजिये. सोया चंक्स पुलाव बन गया है.
How to make Soya Chunks Pulao in Microwave
सोया चंक्स पुलाव आप माइक्रोवेव में बनाना चाहते हैं तब चावल भूनने तक का काम किसी कढ़ाई में ही करना होगा. अब माइक्रोवेव में पकाने वाला प्याला लीजिये और मसाले में भुने सोया चंक्स, चावल इस प्याले में डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी (2 कप पानी) मिला दीजिये. नीबू का रस भी मिला दीजिये. प्याले को ढकिये और माइक्रोवेव में रख कर 10 -11 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. माइक्रोवेव बन्द होने के बाद पुलाव को 5 मिनिट तक माइक्रोवेव के अन्दर ही रहने दीजिये.
सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao) तैयार है, पुलाव को माइक्रोवेव से निकालिये और ढक्कन खोल कर 2 मिनिट तक रखिये ताकि चावल से तेज भाप निकल जाय, चावल को कलछी से मिला दीजिये.
गरमा गरम सोया चंक्स पुलाव, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सोया चंक्स पुलाव (Soya Wadi Pulao) में आप अपने मन पसन्द सब्जियां मटर, गाजर, बीन्स इत्यादि डाल सकते हैं. सब्जी धोइये, बारीक काटिये और सोया चंक्स के साथ घी में डालकर भून लीजिये और अब चावल पानी डालकर, सोया चंक्स पुलाव तैयार कर लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 27:
निशा: अमृता , सोयाबीन अनाज के दाने हैं, इनसे सोयाबीन चंक्स बनते हैं, इन्हैं सोयाबीन बड़ी या सोयाबीन ग्रेनुअल्स भी कहते हैं.
Hamein aapki recipe bahut pasand aati hai. Ise banana itna aasan tarike se aap samjati hai ki saari cheej ekdam clear ho jaati hai. Ye bilkul vaisi hi banti hai jaisa aap photographs me dikhate ho. Iske photos site pe itne achchhe hote hai ki meri chhoti beti photo me se hi khati rehti hai.
Can you please tell, how to make soya chunks at home?
निशा: सेजल, धन्यवाद. सोया चंक्स घर में नहीं बनाये जा सकते.
Please soyabeen chap (Stick) ki receipe btaeye.
निशा: एकता, सोया चंक्स मुझे तो बनाने नहीं आते.
soya chunks ki jagah soya granules use kar sakte hai kya...
निशा: प्रीति, सोया ग्रेनुअल्स भी डाल सकते हैं.
MUJHE AP SOYABEAN BADI KI RECEPIE BATAIYE.PLS
निशा: कविता, नीबू का रस डालना आवश्यक नहीं है, आप चाहें तो नहीं डालें, नीबू के रस डालने से चावल का स्वाद और कलर दोंनो अच्छे हो जाते हैं.
Nisaa g, aap xprt ho, cook mein. Mein tho ji, had a blast ji, meking it g. Thenks g.
ek tip mein deti hoon.
aap 3 cup corn fleks bhi daal dijjiye tho aapka test bhut achaaa ho jaayay gaaa.
Try kiggiyay, acha hua tho ji, hav blast ji. Buraa hua, tho ji, maaf ji, mujhay blast math krna ji.
Maydam ji,
Aap tho ithna achaa kaanaa bnaati hai.
Tusee gret ho ji.
Waakayi.
AApkay muh mein ghee shakar aur gannay ka ras. Bus kus raho ji, bas yehi mein maangthi hoon.
aapki wajah se aaj main ek acchi cook ban gae hun....
THANKYOU
निशा:अन्सुल, कुकर में चावल पक रहे हैं तब तक तो आग तेज ही रखें.
ap chicken queen hu. ap good cooking mein good teahcer hu.
निशा: नेहा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
.
निशा: नीलम, पोहा, बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, इसके लिये निम्न लिंक है.
http://nishamadhulika.com/no_oil_recipe/poha_recipe.html
निशा: रश्मि, माइक्रोवेव में पुलाव पकाने के लिये माइक्रोवेव को 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, धन्यवाद.