पफ वेज रोल Puff Roll Recipe

अपने किचन के फ्रीजर में पफ पेस्ट्री शीटस बनाकर अवश्य रखिये. इनसे आप झटपट गरमागर्म नाश्ता बेक करके अपने परिवार को दे सकते हैं. पफ रोल (Puff Roll) जितने खाने में स्वादिष्ट, देखने में आकर्षक है उतने ही अधिक बनाने में आसान. आईये आज वेजीटेरियन पफ रोल बनायें
Read this recipe in English - Puff Roll Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Puff Roll
- पफ शीट के चार टुकड़े
- पनीर, मटर या स्वीट कार्न के दाने और पालक - 2 कप (बारीक कटी हुई)
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2-3 पिंच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- क्रीम या संतरे का जूस - 2 टेबल स्पून
- तिल - एक टेबल स्पून
विधि- How to make Puff Roll at home
पफ वेज रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार कीजिये:
किसी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, कटी हुई सब्जियां, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पफ वेज रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
पफ शीट लीजिये, सूखे मैदा की सहायता से पतली (एक परांठे की मोटाई जितनी मोटी) आयताकार बेल लीजिये. पफ शीट के चारों टुकड़े इसी प्रकार बेल कर तैयार कर लीजिये.
पफ रोल में पिठ्ठी भरकर बेक करने के लिये तैयार कीजिये
बेली हुई एक पफ शीट उठाइये, लम्बाई में 1 इंच छोड़ कर 2 या 3 चम्मच पिठ्ठी भर कर लम्बाई में बिछाइये, पफ शीट को पिठ्ठी वाले किनारे से उठा कर रोल कीजिये. सारी पफ शीट इसी प्रकार पिठ्ठी से भरकर रोल बना लीजिये.

ट्रे को तेल लगाकर चिकना कीजिये, बने रोल ट्रे में लगाइये और इनके ऊपर संतरे के जूस या क्रीम चुपड़ दीजिये. इससे आपका पफ वेज रोल चमकदार ब्राउन दिखेगा. पफ वेज रोल के ऊपर तिल भी डाल दीजिये. अब यह बेक होने के लिये तैयार हैं.
पफ रोल बेक कीजिये
ओवन को 230 -250 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. ट्रे को ओवन में रखिये और 15 मिनिट के लिये ओवन क इसी तापमान पर सैट कर दीजिये.
ओवन का समय समाप्त होने के बाद, पफ वेज रोल को चैक कीजिये और अब ओवन को 200 सेग्रे. तापमान पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.
पफ वेज रोल (Vegetarian Puff Roll) बेक हो कर परोसने के लिये तैयार हैं गये हैं, गरमा गरम पफ वेज रोल (Vegetarian Puff Roll) टमाटर सास या मीठी चटनी , या कसूंदी के साथ बच्चों को खिलाइये और आप भी खाइये.
पफ वेज रोल अपने स्कूल जाते बच्चे के टिफिन में भी रखे जा सकते हैं.
सुझाव
आप भरावन में मनचाहे परिवर्तन कर सकते हैं. इसमें मोजरिला चीज, ताजा पनीर या टोफू भी कस कर मिला सकते हैं. यदि आपके बच्चे को मीठा पसंद है तो आप भरावन में सेब का जैम भी भर कर दे सकते हैं.
इन्हें भी पढे
How to make Puff Sheets at home?
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 21:
निशा: खुशी, पफ रोल पफ शीट से बनाये जाते है, पफ शीट यदि एक साथ ज्यादा बना कर रख ली जाय तो इससे बनने वाला नाश्ता जब चाहें बनाया जा सकता है. पफ शीट कैसे बनाये डिटेल जानने के लिये इसके लिये पफ शीट (How to make puff sheets) पर क्लिक कीजिये
निशा: सुझाव के धन्यवाद संगीता जी
निशा: अर्चना, पफ वेज रोल सामान्य इलेक्ट्रिक ओवन में बहुत अच्छा बनता है बल्कि माइक्रोवेव से किसी भी मामले में कम नहीं होता. यदि आपके ओवन में टाइमर नहीं है तो आप बस यह ध्यान रखिये कि ये जले नहीं.
पहले हम सारी बेकिंग तीन चार सौ रुपये मूल्य के एल्युमिनियम से बने राउंड ओवन में करते थे जिसमें न तो कोई टाइमर था, न हीट कन्ट्रोलर लेकिन उसमें भी सारे केक कुकीज शानदार और स्वादिष्ट बनते थे. आपके उपकरण महत्वपूर्ण नहीं है, आप महत्वपूर्ण हैं.
निशा: मीना, पफ पेस्ट्री शीट अच्छी बनेगी तभी परत अच्छी तरह अलग होंगी. कृ्पया पफ पेस्ट्री शीट बनाने के लिये लेख को अच्छी तरह पढ़े और बनाना सीखे, आपकी ये सारी समस्यायें दूर हो जायेंगी.
Looking for your help for Croissant recipe.
निशा: विभूति, धन्यवाद.
apse ek request hai ki possible ho to all microwave recepie mai microwawe method ke saath aluminium owen method bhi bataain taaki aluminium oven me bhi dish bun sake.thanks and regards.
निशा: रचना, कोई भी रैसिपी तैयार करें और अपने ओवन में बेक करने के लिये रखें, समय के लिये सतर्क रह कर देखती रहें आप इसमें ये सारी रैसिपी बना सकेंगी,
निशा: एकता, परत पूरी तरह न खिलने के कारण है, आटे को 4-5 बार हमें फ्रिज में रखकर बेलना और मोड़ना होता है, फ्रिज मे आटे को हर बार 5 - 10 मिनिट के लिये रखना है, ताकि आटे की दो परतों के बीच मक्खन जमा रहे और परतें बेक होने पर अलग अलग हो जायें. यदि हम ये चीजें ठीक से न करें तो या मक्खन पर्याप्त मात्रा में डालें या बेक करते समय तापमान पर्याप्त न होत तो ये सम्भव हो कि परतें पूरी सही तरीके से न बनें.
निशा: स्वेता, आप कन्वेक्सन मोड पर इन्हैं बना सकती हैं.
निशा: अभिलाशा, स्वादिष्ट बनेंगे, लेकिन दोंनो में अन्तर होगा.
निशा: पूजा, कुकर में रोल ब्राउन तो हो जायेंगे, लेकिन ये रोल ओवन में बहुत अच्छे बनते हैं.
aapki jitni taarif ki jae utni km h aapki bahut sari chije bna k dekhi h lekin plz aap without oven k jo chije bn skti ho vo b jrur bataye...or cookies or puff rolls cookr me kaise bnege plz ye jrur btaye...
Alos include pasta ,chineese dishes.
निशा: शिल्पी, वेज स्प्रिंग रॉल्स की रेसीपी और वीडियो इस वेबसाईट पर पहले से ही है.
How to make Veg Spring Rolls.
आप ऊपर दिये सर्च बटन में लिखकर पहले से लिखी रेसीपी खोज सकतीं हैं. पास्ता और अन्य चाइनीज रेसीपी लिखने की अवश्य कोशिश करूंगी
Maine stuffing me kuchh green vegetables daal kar Puff Rolls banaye. Outer side to achche se bake ho gai but inner side was too moistured.
Isko kaise taiyar kare?
निशा: मधुसुदन, पहले सब्जी को पकाकर उसक माइस्च्योर कम करेंगे, इसके बाद भर कर बनायेंगे, उसमें माइस्च्योर नहीं रहेगा.
निशा: सीता, पहले सब्जियों को पकालें तो ज्यादा अच्छा है.