नारियल के लड्डू – Coconut Laddu Recipe

नारियल के लड्डू तुरत फुरत बनने बाले लड्डू हैं, लेकिन स्वाद में बेजोड़. आप दिवाली जैसे त्योंहार पर नारियल के लड्डू बना सकते हैं.
नारियल के लड्डू मावा या कंडेसड मिल्क दोनों से बनाये जा सकते हैं लेकिन मावा से बना नारियल लड्डू अधिक स्वादिष्ट होता है.
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है. यदि कच्चा नारियल लें तो इसे कद्दूकस करने के बाद एक चमचा घी में अच्छी तरह भून लीजिये. यदि पका हुआ सूखा नारियल लें तो इसे भूनने की आवश्यकता नहीं है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Laddu
- नारियल (कद्दूकस किया) - 250 ग्राम या 2 कप
- मावा - 250 ग्राम या 1 कप
- बूरा (तगार) - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- मेवा - आधा कप (काजू, बादाम, चिरोंजी)
- छोटी इलाइची - 5 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Coconut Laddu
मावा को कढ़ाई में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये.
काजू और बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये. चिरोंजी को साफ कर लीजिये.

भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब बूरा, कद्दूकस किया हुआ नारियल (थोड़ा सा नारियल का चूरा बचा लीजिये जो लड्डू के ऊपर लपेटने के लिये के लिये चाहिये), मेवा और इलाइची डाल कर मिलाइये.
मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये और थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबा कर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर, थाली में लगा लीजिये, सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
नारियल के लड्डू तैयार हैं. नारियल के लड्डू लड्डू आप फ्रिज में रखकर 10 दिन तक खा सकते हैं.
कन्डैस्ड मिल्क से बने नारियल के लड्डू - Coconut Laddu with condensed milk recipe
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम या 1 कप
- नारियल - 200 ग्राम या 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- बूरा - 100 ग्राम या आधा कप
- कटे हुये मेवे - आधा कप
- इलाइची - 6 (छीलकर पिसी हुई)
कड़ाई में कन्डैस्ड मिल्क डालकर गरम कीजिये, कद्दूकस किया नारियल (थोड़ा सा नारियल का चूरा बचा लीजिये जो लड्डू के ऊपर लपेटने के लिये के लिये चाहिये), मेवा और बूरा डाल कर मिलाइये.
मिश्रण को कलछी से चलाते हुये भूनिये, जब मिश्रण गाड़ा लगने लगे (कलछी पर जमने लगे ) आग बन्द कर दीजिये. मिश्रण में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये और ठंडा होने पर अपने पसन्द के अनुसार गोल गोल लड्डू बना कर, नारियल का चूरा लपेट कर थाली में लगा कर रखिये, एक ही आकार के सारे लड्डू बना लीजिये.
बाजार में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिल जाता है लेकिन बाजार मिलने वाला कद्दूकस किया हुआ नारियल फुसफुसा होता है और उनसे बने हुये लड्डुओं में नारियल के लड्डू का पारंपरिक स्वाद नहीं मिलता इसलिये नारियल को घर पर ही कद्दूकस करें.
सम्बन्धित
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 32:
निशा: बूरा चीनी से बनाया जाता है. यह बाजार में मिलता है या इसे घर में बनाया जा सकता है, घर में तगार बनाने के लिये निम्न लिंक देखिये
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-tagar.html
निशा: मिनी, कन्डैन्स्ड मिल्क में काफी मात्रा में चीनी मिली रहती है़, लेकिन अगर कम लगे तो 100 ग्राम बूरा और डाला जा सकता है.
निशा: दीपा, बूरा किराने की दुकान पर मिलता है.
निशा: अंजना, कन्डेन्स्ड मिल्क घर में नहीं बनता, इसकी जगह दूध को उबालते हुये गाड़ा करके और चीनी मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: रानी, मिश्रण यदि एकदम ठंडा हो जाय तो एसा हो जाता है, दूध की एक टेबल स्पून मलाई डाल कर, फिर सारे मिश्रण को थोड़ा गरम कर लीजिये और फिर हल्का गरम रहने पर लड्डू बना लीजिये.
निशा: नीति, सूखा नारियल डालना है.
निशा: मावा दूध से बनाया जाता है. यह बाजार में मिल जाता है. इसे हम घर पर भी बना सकते है. घर पर मावा बनाने की विधि निम्न है.
How to make Mawa at home?
ur site z awsm...
निशा: नारियल सूखा लीजिये.
but sabko milane ke bad laddoo bandh nahi rahe the,iske lea maine milk ka use kiya. taste to bahut achha aaya hai.. kya milk ka use thik hai
निशा: आशी, थोड़ा सा दूध डालकर लड्डू बांधे तो जा सकते लेकिन ये लड्डू, जल्दी खराब हो जाते हैं. कन्डैन्सड मिल्क डालें तो ज्यादा अच्छा है.
since i am from ISKCON your recipes helped me alot to make bhog for KRISHNA because we don't use onion-garlic.I have just a little quiry that i live in Paris-France and here there is a problem that they have only cowmilk and it doesn't give cream.So how i can make mava or another indian dairy sweets? Help.
May RadhaShyamsundar bless you.
निशा: अराधना, आप मावा के स्थान पर मिल्क पाउडर या कन्डैन्सड मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं.
nisha ji bahut bahut dhanyavad!! :-)
निशा: पूजा, बूरा या तगार चीनी से ही बनाया जाता है, ये किराना स्टोर पर मिलता है. सर्च बटन पर तगार कैसे बनाये लिखकर आप इस वेवसाइट पर बनाने का तरीका भी देख सकती हैं.
निशा: अंजली, मावा को खोया भी कहते हैं, ये दूध को गाड़ा करके बनाया जाता है.
निशा: ज्योति, मावा दूध को गैस पर उबालते हुये गाड़ा करके बनाया जाता है. सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: शवेता, कन्डैस्ड मिल्क और नारियल को चमचे से चलाते हुये पकाना है, चैक में रखिये कि उनकी कन्सिसटैन्सी जमने वाली हो जाय, ये बहुत जल्द बन जायेंगे, आप बनाइये, आप ये लड्डू बना लेंगी.
your site is very nice and so easy to understand..thnx...good luck. :)
निशा: सुषमा, धन्यवाद.
निशा: पूनम, गोंद कुछ कांटेदार पेड़ों के तनों से निकला हुआ सूखा द्रव्य है, यह बहुत ही हैल्दी फूड है, गोंद का प्रयोग लड्डू बनाने में किया जाता है, गोंद आसानी से किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: पंकज, लड्डू का मिश्रण अधिक सूखा होने के कारन लड्डू नहीं बन रहे हों तब आप उसमे एक टेबल स्पून घर की मलाइ डाल कर मिला लें तो लड्डू बांधे जा सकेंगे.